बाइक धोते समय साइलेंसर में पानी चला जाए तो क्या करें? जानिए सही तरीका, वरना हो सकता है नुकसान

अगर बाइक धोते समय गलती से साइलेंसर में पानी चला जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सही तरीका अपनाकर आप इस समस्या को आसानी से ठीक कर सकते हैं. बस कुछ गलतियां करने से बचें और अगर बाइक में कोई दिक्कत दिखे, तो बिना देर किए मैकेनिक से चेक करवा लें.

बाइक धोते समय अगर गलती से साइलेंसर (एग्जॉस्ट) के अंदर पानी चला जाए, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. ऐसा अक्सर तब हो जाता है जब प्रेशर वॉशर या तेज पानी की धार से बाइक साफ की जाती है. अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में इससे इंजन या एग्जॉस्ट को कोई नुकसान नहीं होता. बस सही तरीके से कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर लें, तो आप महंगे रिपेयर के झंझट से बच सकते हैं. आइए जानते हैं उन तरीकों को.

बाइक को बस हल्का झुका कर पानी निकालें

आजकल की मॉडर्न बाइक्स के एग्जॉस्ट सिस्टम इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि इंजन के गर्म होते ही अंदर मौजूद नमी या पानी अपने आप सूख जाए या बाहर निकल जाए. लेकिन अगर गलती से आपने सीधे एग्जॉस्ट के अंदर पानी डाल दिया है या बाइक काफी देर तक पानी भरे एग्जॉस्ट के साथ खड़ी रही है, तो इंजन स्टार्ट करने से पहले एक बार जरूर चेक कर लें. अगर संभव हो, तो बाइक को हल्का-सा झुकाकर देखें कि एग्जॉस्ट के मुंह से पानी बाहर निकल रहा है या नहीं. इससे किसी भी परेशानी से आसानी से बचा जा सकता है.

इंजन स्टार्ट कर साइलेंसर ड्राई करें

एक आसान तरीका यह भी है कि बाइक को 10-15 मिनट तक आइडल (स्टार्ट करके बिना एक्सेलरेटर दिए) चलने दें. जैसे-जैसे साइलेंसर गर्म होगा, अंदर मौजूद नमी अपने आप भाप बनकर निकल जाएगी. वहीं अगर पानी थोड़ा ज्यादा भर गया हो, तो बाइक को हल्का-सा दाएं-बाएं झुकाए. अगर संभव हो तो फ्रंट व्हील को थोड़ा ऊपर उठाएं ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल सके. बस एक बात का ध्यान रखें कि बाइक धोने के तुरंत बाद इंजन को तेज-तेज रेस देने से बचें.

यह भी पढ़ें: हर महीने पेट्रोल पर ज्यादा पैसा जा रहा है? आज ही जान लें बाइक का माइलेज सुधारने के 5 आसान तरीके

कपड़ा, तार या कंप्रेस्ड एयर यूज न करें

कई लोग एग्जॉस्ट में फंसा पानी निकालने के लिए कपड़ा, तार या कोई नुकीली चीज अंदर डाल देते हैं. लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है. इससे एग्जॉस्ट के अंदर मौजूद पार्ट्स, और नई बाइक्स में लगे कैटेलिटिक कन्वर्टर तक को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं, हाई-प्रेशर कंप्रेस्ड एयर का यूज भी नहीं करना चाहिए. इससे पानी बाहर निकलने की बजाय और अंदर तक जा सकता है. 

अगर बाइक सूखने के बाद भी स्टार्ट नहीं हो रही, बार-बार मिसफायर कर रही है या एग्जॉस्ट से धुआं निकल रहा है, तो समझिए मामला सिर्फ एग्जॉस्ट में पानी फंसने का नहीं है. ऐसे में बिना देर किए किसी अच्छे मैकेनिक से बाइक को चेक करवाइए.

बाइक वॉश करते समय एग्जॉस्ट को कैसे सेफ रखें?

बाइक धोते समय अगर थोड़ी-सी सावधानी बरत लें, तो एग्जॉस्ट में पानी जाने की नौबत ही नहीं आएगी. वॉश करने से पहले एग्जॉस्ट के मुंह को किसी खास एग्जॉस्ट कैप से या फिर साफ प्लास्टिक बैग को रबर बैंड से अच्छी तरह बांधकर कवर कर दें. साथ ही, हाई-प्रेशर वॉटर जेट को सीधे एग्जॉस्ट के अंदर न मारें. बाइक धोने के बाद इंजन को 2-3 मिनट तक स्टार्ट रहने दें. ऐसा करने से अंदर बची हुई नमी सूख जाएगी.

यह भी पढ़ें: बारिश में बीच रास्ते में बंद हो सकती है आपकी बाइक, मानसून से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >