Viral Video: बाइक चोरी होने से बचाने के लिए बंदे ने लगाया ऐसा जुगाड़, कि चोर भी जोड़ लेंगे हाथ

Viral Video: आपने बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए कई उपाय किये होंगे. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये जुगाड़ आपने कभी नहीं सोचा होगा. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बंदे ने बाइक को चोरों से बचाने के लिए ऐसा जुगाड़ किया कि हर कोई हैरान है. वहीं, चोर भी चोरी करने आएंगे तो उल्टे पांव भाग जाएंगे.

Viral Video: बाइक चोरी जैसे मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं. कितनी भी सेफ्टी से कोई बाइक क्यों न रखे चोर कोई न कोई तरीका ढूंढ ही निकाल लेते हैं. लेकिन अपने बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए एक बंदे ने ऐसा जुगाड़ खोज निकाला है, कि इंटरनेट पर हर कोई उस बंदे का फैन हो गया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर हर कोई कह रहा है, ‘भाई ने ऐसा जुगाड़ लगाया है कि चोर भी चक्करा जाए.’ सोशल मीडिया पर ये वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आप भी देखिए ये वीडियो.

क्या है Viral Video में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बंदा अपने बाइक को नॉर्मल तरीके से ही लॉक करता है. अपनी बाइक को लॉक करने के लिए शख्स न तो किसी गैजेट और न ही कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करता है. उसने केवल एक छोटा सा छल्ला और ताला लिया और अपने बाइक को लॉक कर दिया. दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पहले एक छोटा सा छल्ला यानी रिंग लेता है. इसके बाद वह अपने बाइक के क्लच में रिंग को फंसा कर उसे हैंडल ब्रेक के साथ लॉक कर देता है. जिससे क्लच-ब्रेक फंस जाता है. ऐसे में अगर कोई चोर बाइक स्टार्ट करने की कोशिश भी करेगा तो इंजन ठीक से काम ही नहीं करेगा. साथ ही बाइक स्टार्ट करने पर जोर-जोर से आवाज आने लगेगी या फिर ब्रेक जाम रहने के कारण कोई भी बाइक को आगे नहीं बढ़ा पाएगा.

Viral Video पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को pakamatbro नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है. जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं और भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है कि,’कमाल का जुगाड़ है भाई.’ वहीं, अन्य यूजर्स इसे बेकार का जुगाड़ भी कह रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि,’फालतू में मेहनत क्यों कर रहे हो भाई?’

Viral Video: नहीं देखा होगा कार का ऐसा मॉडिफिकेशन, देख लिया तो पकड़ लेंगे माथा

Viral Video Fact Check: ओला स्कूटी में लगी आग का वीडियो देख ईवी वाले हिल जाएंगे, आपके साथ न हो ऐसा, पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >