145Km रेंज, 60km/h टॉप स्पीड और 21 लीटर का स्टोरेज भी... इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में और क्या है खास?

BGauss Oowah Max Plus शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसमें 145Km तक की रेंज, 60km/h टॉप स्पीड और 3kWh रिमूवेबल बैटरी मिलती है. 0 से 80% चार्ज होने में इसे सिर्फ 3 घंटे 30 मिनट लगते हैं.

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले लोग अब सिर्फ पेट्रोल का खर्च बचाने के बारे में नहीं सोचते. वे ऐसा स्कूटर चाहते हैं, जिसे चार्ज करना आसान हो, एक बार चार्ज करने पर अच्छी दूरी तय हो और चलाने में भी आराम मिले. BGauss Oowah Max Plus इन सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

BGauss ने इस स्कूटर को शहर में रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए पेश किया है. खासकर ऐसे लोग, जो कम खर्च में इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहते हैं. अगर आप भी BGauss Oowah Max Plus खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी जरूरी जानकारी बताते हैं.

BGauss Oowah Max Plus: रेंज

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ज्यादातर लोग सबसे पहले उसकी रेंज पर ध्यान देते हैं. खासकर शहर में रोजाना ऑफिस या दूसरे कामों के लिए आने-जाने वालों के लिए अच्छी रेंज काफी काम आती है. BGauss Oowah Max Plus एक बार फुल चार्ज होने पर 145 Km/Chg तक की रेंज देने का दावा करता है. ऐसे में रोज काम पर जाने वाले लोगों को बार-बार स्कूटर चार्ज करने की झंझट कम हो सकती है. इसकी टॉप स्पीड 60 km/h तक जाती है.

फोटो: bgauss.com

ये भी पढ़ें: TVS iQube की रेंज 20km बढ़ी, 2.2kWh मॉडल की जगह आया नया 2.3kWh वेरिएंट, कीमत वही

BGauss Oowah Max Plus: राइडिंग मोड, CBS और कर्ब वेट

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Eco और Sport, दो राइडिंग मोड भी मिलते हैं. जरूरत के हिसाब से आप बेहतर माइलेज के लिए Eco मोड या ज्यादा पावरफुल राइडिंग के लिए Sport मोड चुन सकते हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसमें Combi Brake System (CBS) भी मिलता है, जो दोनों पहियों पर ब्रेकिंग फोर्स को समान रूप से बांटता है. वहीं, इसका कर्ब वेट 104 kg है

BGauss Oowah Max Plus: बैटरी और चार्जिंग टाइम

इस स्कूटर में 3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे निकालकर अलग से भी चार्ज किया जा सकता है. खास बात यह है कि अगर आप अपार्टमेंट में रहते हैं या आपके पास पार्किंग की जगह सीमित है, तो यह सुविधा काफी काम आ सकती है. बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज होने में 3 घंटे 30 मिनट लगते हैं. यानी थोड़े समय की चार्जिंग के बाद स्कूटर को रोजमर्रा के सफर के लिए आसानी से तैयार कर सकते हैं.

फोटो: bgauss.com

BGauss Oowah Max Plus: कीमत

अगर आप 1.5 लाख रुपये के बजट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो BGauss का यह मॉडल आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. BGauss Oowah Max Plus की भारत में कीमत करीब 1.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. हालांकि, ऑन-रोड कीमत इससे ज्यादा होगी, क्योंकि इसमें इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन, टैक्स और दूसरे खर्चे भी जुड़ते हैं.

BGauss Oowah Max Plus: फीचर्स

फीचरडिटेल
इंस्ट्रूमेंट कंसोलडिजिटल
हेडलाइट/इंडिकेटर्स/टेललाइटLED
USB चार्जिंग पोर्टउपलब्ध
ग्रेडेबिलिटी14%
लो बैटरी इंडिकेटरहां
रीजेनेरेटिव ब्रेकिंगहां
स्टोरेज स्पेस21 लीटर

ये भी पढ़ें: 301km की रेंज, कीमत ₹80 हजार से भी कम...Ola ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >