एक समय भारत में हैचबैक कारों का सबसे ज्यादा चलन था. लोग छोटी और सस्ती कारें खरीदना ज्यादा पसंद करते थे. लेकिन अब समय बदल गया है और SUV कारों की डिमांड काफी बढ़ गई है. आज ज्यादातर लोग नई कार खरीदते समय SUV को पसंद कर रहे हैं.
फिर भी हैचबैक कारों की मांग खत्म नहीं हुई है. खासकर महंगी और प्रीमियम हैचबैक कारों को आज भी कई लोग पसंद करते हैं. इनमें अच्छे फीचर्स, शानदार लुक और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है. अगर आपका बजट 7 लाख रुपये तक है, तो साल 2026 में आप इन 4 हैचबैक कारों को खरीदने के बारे में जरूर सोच सकते हैं.
टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz)
भारतीय कार कंपनी Tata Motors के पोर्टफोलियो में Tiago और Altroz जैसी दो हैचबैक कारें शामिल हैं. इनमें Tata Altroz कंपनी की प्रीमियम हैचबैक है, जो 10 लाख रुपये से कम बजट में एक शानदार ऑप्शन है. खास बात यह है कि Tata Altroz इस लिस्ट की इकलौती हैचबैक है, जिसमें अभी भी डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है.
कार में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर Revotron पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, इसका 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर डीजल इंजन 88 bhp की पावर और 200 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल, AMT और 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है. Tata Altroz की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: Kia Syros का Flex-Fuel मॉडल हुआ पेश, 85% एथेनॉल तक वाले फ्यूल से चलेगी ये SUV
मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Baleno Facelift)
नई Maruti Suzuki Baleno अब बिल्कुल नए अवतार में आई है. कंपनी ने इसमें पुराने K12N चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह नया Z12E, 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है. यह इंजन करीब 80 bhp की पावर और 111 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. कीमत की बात करें तो इस प्रीमियम हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.09 लाख रुपये है.
हुंडई i20 (Hyundai i20)
Hyundai i20 भी Tata Altroz की तरह एक प्रीमियम हैचबैक कार है. इसमें 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 82 bhp की पावर और 114.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार में 5-स्पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है. अगर कीमत की बात करें तो Hyundai i20 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है.
टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza)
Toyota की मौजूदा हैचबैक कारों की बात करें तो Glanza कंपनी की इकलौती पेशकश है. Etios Liva के बंद होने के बाद Toyota ने इसी कार के साथ हैचबैक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बनाए रखी है. दरअसल, Toyota Glanza मारुति सुजुकी Baleno का ही रीबैज्ड वर्जन है, क्योंकि Maruti और Toyota के बीच पार्टनरशिप है.
इस कार में 1.2 लीटर का K-Series (K12N) पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT का ऑप्शन दिया गया है. कीमत की बात करें तो Toyota Glanza की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.73 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: Maruti Baleno Facelift vs Tata Punch Facelift: कीमत, इंजन, माइलेज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?
