मुकेश अंबानी की कंपनी को मिले डिजिटल और टीवी अधिकार, पांच साल तक फैंस यहां देख सकेंगे भारत के मैच

वायकॉम 18 ने स्टार इंडिया और सोनी को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम के घर पर खेले जाने वाले अगले 5 सालों के मुकाबलों के टीवी और डिजिटल अधिकार हासिल कर लिया है.

BCCI Media Rights : बीसीसीआई ने अगले पांच साल के लिए मीडिया अधिकारों की नीलामी कर दी है. मुकेश अंबानी की कंपनी वायकॉम 18 नेटवर्क ने इन अधिकारों को हासिल किया है. वायकॉम 18 ने गुरुवार को त्रिकोणीय मुकाबले में स्टार इंडिया और सोनी को पीछे छोड़ कर लगभग 6000 करोड़ रुपये की संचयी बोली से अगले पांच वर्षों के लिए राष्ट्रीय टीम की घरेलू श्रृंखलाओं के टीवी और डिजिटल अधिकार हासिल करके भारतीय क्रिकेट प्रसारण क्षेत्र में एक तरह से एकाधिकार स्थापित कर लिया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए टीवी और डिजिटल दोनों के लिए अलग-अलग ई-बोलियां आमंत्रित की थी. वायकॉम 18 ने डिजिटल के लिए 3101 करोड़ रुपये (लगभग) और लीनियर (टीवी) के लिए 2862 करोड़ रुपये का भुगतान किया. जैसा कि चलन है डिजिटल से अधिक कमाई हुई.

प्रसारण उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, वायकॉम ने 26000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि में आईपीएल के डिजिटल अधिकार खरीदे थे और अब आईपीएल के टीवी अधिकार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अधिकारों को छोड़कर उसके पास अधिकतर शीर्ष प्रतियोगिताओं के अधिकार हैं.

Also Read: Jio Cinema: मुकेश अंबानी बोले- जियो सिनेमा अब देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन मंच

वायकॉम के अधिकार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला से प्रभावी होंगे और यह 31 मार्च 2028 तक चलेंगे. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, वायकॉम 18 को अगले पांच वर्षों के लिए बीसीसीआई के टीवी और डिजिटल अधिकार खरीदने के लिए बधाई. भारतीय क्रिकेट का दोनों मंच पर विकास जारी रहेगा क्योंकि आईपीएल और डब्ल्यूपीएल के अधिकारों के बाद हमने बीसीसीआई मीडिया अधिकार के लिए भी साझेदारी की है.

भारत अगले पांच वर्षों में तीनों प्रारूपों में 88 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा. इनमें 25 टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल है. नये करार के अनुसार प्रत्येक मैच के लिए बीसीसीआई को लगभग 67.76 करोड़ रुपये मिलेंगे. यह पिछले चक्र के 60 करोड़ रुपये प्रति मैच से लगभग 7.76 करोड़ अधिक है. बीसीसीआई को हालांकि पिछले चक्र की तुलना में 175 करोड़ रुपये कम मिलेंगे. पिछले चक्र में 102 मैच खेले गए थे और बीसीसीआई को कुल 6138 करोड़ रुपये मिले थे.

Also Read: IPL On Jio Cinema: टीवी पर पहले IPL मैच को मिले 40 फीसदी कम एडवरटाइजर्स, डिजिटल ने लगायी बड़ी सेंध

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में क्रिकेट की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में सभी कंपनियों में टीम इंडिया के मैचों के मीडिया राइट्स खरीदने को लेकर होड़ लगी रहती है. अगले पांच सालों के लिए भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मैचों के ब्रॉडकास्टिंग और डिजिटल राइट्स अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के वायाकॉम18 को दिये गए हैं. इस पर जय शाह ने कंपनी को दी बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >