यदि आप 1 लाख से कम रुपये में एक शानदार बाइक लेने की सोच रहे हैं जिसका मेंटेनेस खर्च ज्यादा न हो और दमदार परफॉर्मेंस देने लायक हो, तो यह खबर आपके लिए ही है. देश के टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल मार्केट में कई ऐसी गाड़ियां हैं, जो 80 हजार रुपये से कम कीमत में आती हैं और सड़क पर धूम मचा रही हैं. उसी मे एक नाम बजाज सिटी 100एक्स (Bajaj CT 100X) है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 74 हजार 930 रुपये है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस झटकों वाले रास्तों पर भी मक्खन जैसी राइड देती है. ऐसे में सिटी 100एक्स आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इसमें दमदार इंजन और धांसू फीचर्स मिलते हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
बजाज सिटी 100एक्स (Bajaj CT 100X): इंजन और परफॉर्मेंस
बजाज सिटी 100एक्स में 102cc एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 7500 rpm पर 7.9 ps की ताकत और 5500 rpm पर 8.34 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें नेचुरल एयर कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो इंजन को जरूरत से ज्यादा गर्म होने से बचाता है.
बजाज सिटी 100एक्स (Bajaj CT 100X): मॉडर्न फीचर्स
सिटी 100एक्स एक किफायती मोटरसाइकिल की लिस्ट में आती है, उस हिसाब से इसमें कंपनी ने मॉडर्न फीचर्स दिए हैं. इसमें आधुनिक और रफ एंड टफ फीचर्स मिलते हैं. इसके डिजाइन और लुक पर नजर डालें, तो इसमें बोल्ड मस्कुलर टैंक, टैंक ग्रिप/ग्रेड और राउंड हैंडलैंप के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट दी गई है. इसके अलावा खराब रास्तों पर बेहतर राइडिंग एक्सपिरियंस के लिए इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170 mm दिया गया है. आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और पीछे स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग (SNS) शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं.
बजाज सिटी 100एक्स (Bajaj CT 100X): सेफ्टी फीचर्स
इस सस्ती बाइक में बजाज ने सेफ्टी के लिए बेहतर पैकेज ऑफर किया गया है. इसमें मजबूत सुरक्षा गार्ड लगे हैं, जिससे दुर्घटना और गिरने की स्थिति में बाइक और राइडर को नुकसान का सामना न करना पड़े. कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो एकसाथ दोनों ब्रेकों पर असर डालता है. इससे तेज गति में भी बाइक संतुलित रहती है और स्किड होने का खतरा कम होता है. इसके अलावा इंजन ब्लैश प्लेट के चलते खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर चलते समय नीचे से लगने वाले झटकों और पत्थरों से इंजन सेफ रखने के लिए मेटल गार्ड मिलता है. इसमें फिसलन भरे और कच्चों रास्ते पर मजबूत पकड़ के लिए चौड़े और स्ट्रॉंग टायर्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: 160 KM रेंज, क्रूज कंट्रोल.... Avore EX1 इलेक्ट्रिक बाइक की वो 5 खासियतें, जो खरीदने से पहले जरूर देखें
