बैठते ही अनलॉक होगा स्कूटर, पैर से खुलेगा बूट... ₹99,999 वाले Ather Konarc में और क्या-क्या है खास?

Ather Konarc कंपनी की नई फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसकी शुरुआती कीमत ₹99,999 है. इसमें 7-इंच TFT डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, किक-टू-ओपन बूट जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए Auto Hold, FallSafe, CBS और टॉप वेरिएंट में AeBS भी दिया गया है.

Ather ने हाल ही में भारत में अपनी नई Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है. यह कंपनी की नई सस्ती फैमिली स्कूटर है, जिसे डेली यूज और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस कीमत के साथ Konarc, Ather की अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गई है.

Konarc में कंपनी ने प्रैक्टिकल और फैमिली-फोकस्ड अप्रोच पर खास ध्यान दिया है. यह Ather के नए EL प्लेटफॉर्म पर बनाई गई पहली स्कूटर है. अब सवाल है कि 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में Ather Konarc में क्या-क्या मिलता है? आइए जानते हैं.

7-इंच TFT डिस्प्ले और मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स

Ather Konarc में 7-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है. इस पर आप राइडिंग से जुड़ी जरूरी डिटेल्स आसानी से देख सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें कई कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं. राइडिंग के दौरान कॉल और SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और नेविगेशन जैसी सुविधाएं सीधे डिस्प्ले पर मिल जाती हैं. वहीं, इसके बेस 100 km वाले वेरिएंट में 4.2-इंच का छोटा LCD कंसोल दिया गया है. इसमें कनेक्टेड टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स भी नहीं मिलते.

बस बैठते ही अनलॉक होगा स्कूटर, की-फॉब से मिलेंगी ये सुविधाएं

मिड और टॉप वेरिएंट में एडजस्ट होने वाले और अच्छी कुशनिंग वाले ग्रैब रेल्स दिए गए हैं. इनकी वजह से पीछे बैठने वाले पैसेंजर को ज्यादा कम्फर्ट मिलता है. इसके अलावा, स्कूटर में की-फॉब के साथ कीलेस स्टार्ट फीचर भी मिलता है. जैसे ही स्कूटर को पता चलता है कि राइडर सीट पर बैठ गया है, यह अपने आप अनलॉक होकर चलने के लिए तैयार हो जाता है. इतना ही नहीं, भीड़भाड़ वाली पार्किंग में स्कूटर को ढूंढने के लिए भी की-फॉब का यूज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: TVS iQube की रेंज 20km बढ़ी, 2.2kWh मॉडल की जगह आया नया 2.3kWh वेरिएंट, कीमत वही

हाथ सामान से भरे हों, फिर भी आसानी से खुलेगा बूट

टॉप वेरिएंट में किक-टू-ओपन बूट की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, मैजिक की का बटन दबाते ही बूट अपने आप खुल जाता है. ऐसे में अगर आपके दोनों हाथ सामान या किराने के बैग से भरे हों, तो भी बूट खोलने में परेशानी नहीं होगी.

USB चार्जर, रिवर्स मोड और Air Walk से आसान होगी राइडिंग

स्कूटर में USB चार्जर भी दिया गया है. वहीं, रिवर्स मोड की मदद से तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर को आगे-पीछे करना काफी आसान हो जाता है. इसके अलावा, इसमें नया Air Walk फीचर भी मिलता है. अगर स्कूटर का टायर पंचर हो जाए या पार्किंग में इसे धक्का देकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाना हो, तो यह फीचर स्कूटर को आसानी से मूव करने में मदद करता है.

फोन से कंट्रोल करें स्कूटर, Find My Scooter से मिलेगी लोकेशन

मिड और टॉप वेरिएंट में Find My Scooter फीचर भी दिया गया है. इससे कनेक्टेड सिस्टम के जरिए स्कूटर की लोकेशन आसानी से पता की जा सकती है. साथ ही, Theft Alert फीचर स्कूटर की सेफ्टी को और बेहतर बनाता है. रिमोट चार्जिंग स्टेटस की मदद से स्कूटर के पास जाए बिना ही चार्जिंग स्टेटस चेक किया जा सकता है. वहीं, Ather App कनेक्टिविटी के जरिए यूजर्स को स्कूटर से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां अपने फोन पर मिल जाती हैं.

Auto Hold और FallSafe से बढ़ेगी राइडिंग सेफ्टी

Ather Konarc में सेफ्टी का भी खास ध्यान रखा गया है. इसमें Auto Hold फीचर मिलता है, जो स्कूटर को रुकने पर वहीं स्टेबल रखता है. इससे बार-बार ब्रेक दबाकर रखने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा, इसमें FallSafe फीचर भी मिलता है. अगर स्कूटर के गिरने का खतरा होता है, तो यह फीचर तुरंत मोटर बंद कर देता है. इससे स्कूटर आगे नहीं बढ़ता और ऐसी सिचुएशन में राइडर को सेफ रखने में मदद मिलती है.

CBS से लेकर AeBS तक, मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स

Konarc में आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके साथ CBS भी मिलता है, जो ब्रेक लगाते समय बाइक को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. इसके महंगे वेरिएंट्स में कुछ एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इनमें Theft Alert शामिल है, जो बाइक की सेफ्टी से जुड़ी कोई गड़बड़ी होने पर राइडर को अलर्ट करता है. वहीं, Konarc Z में Advanced Electronic Braking System (AeBS) मिलता है. यह ब्रेक लगाते समय एक्स्ट्रा मदद करता है.

ये भी पढ़ें: 301km की रेंज, कीमत ₹80 हजार से भी कम...Ola ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >