VIRAL: शख्स ने खटिया को बना डाली कार, Anand Mahindra ने शेयर किया VIDEO

Anand Mahindra Tweet – आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति ने जुगाड़ से खटिया यानी चारपाई को कार में बदल डाला है. इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद ने लिखा- यह दूरदराज के इलाकों में आपातकालीन परिस्थितियों में एक लाइफसेवर बन सकता है.

Anand Mahindra Tweet : हम भारतीय लोग जुगाड़ तकनीक में माहिर माने जाते हैं. कोई काम आसान बनाने के लिए हम कोई न कोई जुगाड़ निकाल ही लेते हैं. ऐसे ही एक जुगाड़ का वीडियाे महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. आनंद महिंद्रा अपने प्रेरक और मजेदार ट्वीट्स के लिए सोशल मीडिया में खास तौर पर मशहूर हैं. आइए जानें क्या है इस वीडियाे में-

क्या है इस वायरल वीडियाे में-

आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति ने जुगाड़ से खटिया यानी चारपाई को कार में बदल डाला है. इस वीडियो को सबसे पहले ट्विटर पर मंजरी दास नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है. इसके बाद इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया. क्लिप में एक व्यक्ति को पेट्रोल पंप पर कार बनी खटिया को चलाते हुए देखा जा सकता है. इस खटिया को एक इंजन, चार पहियों के साथ जोड़ा गया है. इसमें एक स्टीयरिंग व्हील भी है.

Also Read: Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लें

आनंद महिंद्रा ने कही यह बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद ने लिखा- मुझे यह वीडियो कम से कम दस लोगों से मिला होगा. मैंने इसे रीट्वीट नहीं किया, क्योंकि पहली नजर में तो यह ध्यान आकर्षित करने के लिए एक शरारती जुगाड़ की तरह लग रहा है और अधिकांश नियमों का उल्लंघन भी करता है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसके उस इस्तेमाल के बारे में कभी नहीं सोचा था, जिसका आपने उल्लेख किया है. कौन जानता है, यह दूरदराज के इलाकों में आपातकालीन परिस्थितियों में एक लाइफसेवर बन सकता है. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >