1,999 रुपये में लॉन्च हुआ Ambrane Wise Glaze स्मार्टवॉच, पाएं फीचर्स की जानकारी

Ambrane ने भारत में अपने लेटेस्ट बजट सेगमेंट स्मार्टवॉच Wise Glaze की लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,999 रुपये रखी गयी है. वहीं फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें एक बड़ी डिस्प्ले और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिल जाते हैं.

Ambrane Wise Glaze Launched: एम्ब्रेन ने भारत में अपने लेटेस्ट Wise Glaze स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टवॉच की खासियत इसकी कीमत और इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स हैं. अगर आप एक ऐसे स्मार्टवॉच की तलाश में हैं जिसमें आपको ज्यादा पैसे खर्च किये बिना जबरदस्त हेल्थ फीचर्स और कमाल की डिस्प्ले मिले तो आप इस स्मार्टवॉच को जरूर चेकआउट कर सकते हैं. इस स्मार्टवॉच में आपको एक बड़ी डिस्प्ले, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल जाते हैं. तो चलिए इस स्मार्टवॉच के प्राइस और फीचर्स से जुड़ी सभी बातें डिटेल से जानते हैं.

Ambrane Wise Glaze Features

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि कीमत के हिसाब से इस स्मार्टवॉच में आपको कमाल के फीचर्स और स्पेक्स मिल जाते हैं. फीचर्स की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें आपको 1.78 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले, यह एक AMOLED डिस्प्ले है और 368X448 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है. इस स्मार्टवॉच में आपको 100 से भी ज्यादा वॉच फेसेस का सपोर्ट मिल जाता है. केवल यही नहीं यह स्मार्टवॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को भी सपोर्ट करता है. कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप्स काउंट और एक वाटर प्रूफ IP68 रेटिंग वाला डिजाइन भी मिल जाता है. कंपनी की अगर माने तो इस स्मार्टवॉच को एक बार चार्ज करके 7 दिनों तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

Ambrane Wise Glaze Price

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि Ambrane की यह स्मार्टवॉच एक बजट सेगमेंट स्मार्टवॉच है. कंपनी ने इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,999 रुपये रखी है. आप अगर चाहें तो इसे ब्लैक, ग्रे, ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं. यह स्मार्टवॉच सेल के लिए Ambrane के ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म Flipkart पर मौजूद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >