जल्दी करें शुरू हो चुका है Redmi Note 4 का सेल, जानिए फोन में क्या है खास

मुंबई : यदि आप Redmi Note 4 खरीदने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने बुधवार दोपहर 12 बजे से इसकी फ्लैश सेल शुरू कर दी है. कंपनी ने Redmi Note 4 के तीन मॉडल सेल के तहत ग्राहकों को उपलब्ध कराया है. सेल में रेडमी नोट 4-2GB रैम और […]

मुंबई : यदि आप Redmi Note 4 खरीदने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने बुधवार दोपहर 12 बजे से इसकी फ्लैश सेल शुरू कर दी है. कंपनी ने Redmi Note 4 के तीन मॉडल सेल के तहत ग्राहकों को उपलब्ध कराया है. सेल में रेडमी नोट 4-2GB रैम और 32 GB इंटरनल मेमोरी, रेडमी नोट 4-3GB रेम और 32 GB इंटरनल मेमोरी और रेडमी नोट 4-4GB रेम और 64 GB इंटरनल मेमोरी वाले मॉडल कों कंपनी ने शामिल किया है.

फीचर्स की बात

1. Redmi Note 4 में फुल मेटल यूनिबॉडी डिजाइन और दमदार 4100 mAh की बैटरी दी गई है. यहां उल्लेख कर दें कि रेडमी नोट 3 का भी सबसे खास फीचर बैटरी ही थी.

2. Redmi Note 4 स्मार्टफोन में 2.5D arc ग्लास डिजाइन के साथ इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है.

3. स्मार्टफोन में स्नेपनड्रेगन 625 प्रोसेसर लगा है.

4. स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस है. यही नहीं स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस है.

कीमत की बात

Redmi Note 4 की कीमत की बात करें तो 2GB रैम वाले मॉडल की कीमत 9,999 रुपये, 3GB रैम वाले मॉडल की कीमत 10,999 रुपये और 4 GB रैम वाले स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये सेल के तहत कंपनी ने रखा है.

कहां जायें खरीदने

सेल में Redmi Note 4 को खरीदने के लिए www.mi.com/in पर या www.flipkart.com पर आप जायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >