क्या आपको पता है फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी-J5 मिल रहा है सिर्फ 10,990 रुपये में, जल्दी करें

नयी दिल्ली : ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल जारी है. इस सेल का लाभ आप 26 जनवरी तक उठा सकते हैं. फ्लिपकार्ट अपनी इस सेल के तहत कई प्रोडक्ट्स पर बहुत ही अच्छा डिस्काउंट ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है. सेल के तहत वैसे तो कई स्मार्टफोंस पर बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा […]

नयी दिल्ली : ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल जारी है. इस सेल का लाभ आप 26 जनवरी तक उठा सकते हैं. फ्लिपकार्ट अपनी इस सेल के तहत कई प्रोडक्ट्स पर बहुत ही अच्छा डिस्काउंट ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है. सेल के तहत वैसे तो कई स्मार्टफोंस पर बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है लेकिन सैमसंग गैलेक्सी J5 (2016 एडिशन, गोल्ड, 16GB) पर ग्राहक ज्यादा रुची दिखला रहे हैं जिसपर सेल के तहत 17% का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

फ्लिपकार्ट की साइट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी-J5 स्मार्टफ़ोन की ओरिजिनल कीमत 13,290 रुपये है जो इस सेल के सिर्फ 10,990 रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है. सिटी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर इस फ़ोन पर 10% का अतरिक्त कैशबैक भी ग्राहकों को मिलेगा. इसके अलावा एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 5% का डिस्काउंट पाया जा सकता है.

एक नजर फोन के फीचर पर

सैमसंग गैलेक्सी J5 स्मार्टफ़ोन में 5.2-इंच की HD डिस्प्ले मौजूद है.

यह स्मार्टफ़ोन 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है.

स्मार्टफ़ोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है.

स्मार्टफ़ोन 3100mAh की बैटरी से लैस है.

स्मार्टफ़ोन में क्वालकॉम MSM8916 प्रोसेसर दिया गया है.

स्मार्टफ़ोन के स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >