सैमसंग कंपनी ने बाजार में नया स्मार्टफोन GALAXY on Nxt लांच किया है. इसकी कीमत 18,490 रुपये रखी गयी है. ई कामर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में गुरुवार शाम को अपने वेबसाइट में इन लिस्ट किया है. फोन में कई अच्छे फीचर्स हैं.
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में रियर कैमरा 13 MP का है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 MP का है. 3 जीबी रैम वाले इस स्मार्टफोन में इंटरनल मैमोरी 32 जीबी दी गयी है. माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे इसकी मैमोरी 256 जीबी तक बढ़ायी जा सकती है.फोन में 3300 mAH की बैटरी दी गयी है. गैलेक्सी ऑन Nxt में सिक्यूरिटी को लेकर विशेष फीचर्स दिये गये हैं. एप को लॉक व हाइड भी किया जा सकता है.
