एक अरब हुई व्हाट्‌सएप यूजर्स की संख्या, जुकरबर्ग ने दी बधाई

व्हाट्‌सएप यूजर्स की संख्या एक अरब हो गयी है. इस बात की जानकारी फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के जरिये दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि अब एक अरब लोग व्हाट्‌सएप इस्तेमाल कर रहे हैं. जेन, ब्राइन और उस व्यक्ति को बधाई जिन्होंने इस लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की. […]

व्हाट्‌सएप यूजर्स की संख्या एक अरब हो गयी है. इस बात की जानकारी फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के जरिये दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि अब एक अरब लोग व्हाट्‌सएप इस्तेमाल कर रहे हैं. जेन, ब्राइन और उस व्यक्ति को बधाई जिन्होंने इस लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की.

https://www.facebook.com/zuck/posts/10102630245039651

उन्होंने लिखा है कि फेसबुक ग्रुप में शामिल होने के बाद व्हाट्‌स की कम्यूनिटी दुगुनी हो गयी है. हमने आपको यह सुविधा दी है कि आप उनसे बात कर पायें, जिनसे आप प्यार करते हैं. इसके साथ ही हमने व्हाट्‌सएप को पूरी तरह से मुफ्त सेवा बना दिया है. हमारा अगला लक्ष्य यह है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सेवा से जोड़ पायें. उन्होंने लिखा कि बहुत कम ही सेवा ऐसी है जो एक अरब लोगों को जोड़ती है. हमारा अगला लक्ष्य पूरी दुनिया को जोड़ना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >