Tata Sierra EV खरीदने का है प्लान? पहले जान लें इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

Tata Sierra EV में 665km तक की रेंज, AWD का ऑप्शन, ट्रिपल स्क्रीन, Level-2 ADAS, 360° कैमरा और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक फीचर-लोडेड फैमिली SUV बनाते हैं.

अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Tata Sierra EV आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती है. कंपनी ने इसे 18.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. यह इलेक्ट्रिक SUV स्टाइलिश डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आती है. यह Tata Curvv EV और Harrier EV के बीच पोजिशन की गई है और इसका मुकाबला Mahindra BE 6, Hyundai Creta Electric, MG ZS EV, Maruti e Vitara, Toyota Ebella और VinFast VF6 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा. यहां जानिए Tata Sierra EV की बड़ी खूबियों के बारे में.

फीचर्स की लंबी लिस्ट

Tata Sierra EV को फीचर्स के मामले में काफी प्रीमियम बनाया गया है. इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलता है. इसके अलावा इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जर, 12-स्पीकर JBL Black ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट और लेवल-2 ADAS जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

EV मॉडल होने की वजह से इसमें कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें पावर्ड को-ड्राइवर सीट, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), ऑटो पार्क असिस्ट, समन मोड, 540-डिग्री कैमरा, अंडर-फ्लोर कैमरा व्यू, Vehicle-to-Load (V2L) और Vehicle-to-Vehicle (V2V) चार्जिंग शामिल हैं. इसके अलावा इसमें वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, गेमिंग कंसोल, वायरलेस हेडफोन कनेक्टिविटी, एयर प्यूरीफायर, एक्सटेंडेबल सनवाइजर, रीक्लाइनिंग रियर सीट, हैंड्स-फ्री पावर्ड टेलगेट और मल्टी-पर्पज बूट सेफ्टी लाइट्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

बड़ा और आरामदायक केबिन

Tata Sierra EV का केबिन काफी खुला और प्रीमियम महसूस होता है. इसमें आगे और पीछे बैठने वालों के लिए काफी हेडरूम और लेगरूम मिलता है. पीछे की सीटें आरामदायक हैं और इनमें बैकरेस्ट रीक्लाइन का भी फीचर दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा ज्यादा आरामदायक बन जाती है. बूट स्पेस की बात करें, तो इसमें 622 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है. इसके अलावा इसमें आगे की तरफ फ्रंक (Front Trunk) भी मिलता है, जिसकी कैपेसिटी RWD वेरिएंट में 55 लीटर और AWD वेरिएंट में 35 लीटर है.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Tata Sierra EV को 63kWh और 75kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है. 63kWh बैटरी वाले RWD वेरिएंट में 238hp की पावर और 315Nm का टॉर्क मिलता है. वहीं 75kWh RWD वेरिएंट 209hp की पावर देता है. टॉप वेरिएंट में ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है, जिसमें आगे 140hp की एक्स्ट्रा मोटर मिलती है. दोनों मोटरों को मिलाकर यह SUV 306hp की पावर और 504Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ 5.8 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है.

एक बार चार्ज करने पर कितनी चलेगी?

रेंज के मामले में भी Tata Sierra EV काफी दमदार साबित होती है.

  • 75kWh RWD वेरिएंट: 665km (ARAI)
  • 75kWh AWD वेरिएंट: 624km (ARAI)
  • 63kWh RWD वेरिएंट: 535km (ARAI)

ये रेंज आंकड़े इसे अपने सेगमेंट की सबसे लंबी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल करते हैं.

सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं

सुरक्षा के लिए Tata Sierra EV में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, Acoustic Vehicle Alert System (AVAS), 360-डिग्री कैमरा और कई अन्य ड्राइवर असिस्ट फीचर्स मिलते हैं, जो हर सफर को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.

क्या Tata Sierra EV खरीदनी चाहिए?

अगर आप ऐसी इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, जिसमें लंबी रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, ऑल-व्हील ड्राइव, बड़ा केबिन और प्रीमियम फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन मिले, तो Tata Sierra EV एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. खासकर उन लोगों के लिए जो फैमिली के साथ लंबी यात्राएं करते हैं या फ्यूचर के हिसाब से एक फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं. इसके अलावा कम रनिंग कॉस्ट, जीरो टेलपाइप एमिशन और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी एक दमदार ऑप्शन बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: गड्ढों और खराब रास्तों पर भी फर्राटे से दौड़ेंगी ये 5 SUVs, ग्राउंड क्लीयरेंस है जबरदस्त, देखें लिस्ट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >