किसी में 468 KM रेंज तो किसी में 2 बैटरी ऑप्शन..., ये हैं BaaS वाली 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच इलेक्ट्रिक कारों का चलन बढ़ रहा है। बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) के तहत भारत में उपलब्ध 5 सबसे किफायती ई-कारों की जानकारी पाएं, जो आपकी जेब पर भारी न पड़ें।

भारत में इलेक्ट्रिक कारें धीरे-धीरे पॉपुलर हो रही हैं, क्योंकि लोग पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के चलते ईवी की ओर जा रहे हैं. कम एक्सपेंस के साथ-साथ पेट्रोल और एथेनॉल के फ्यूचर को लेकर अनिश्चितता ने भी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कारों ने अपनी ओर खींचा है. यदि आपने भी ई-कार लेने का प्लान किया है, तो बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) के तहत इंडिया में खरीदने के लिए 5 सबसे किफायती कारों की लिस्ट लेकर हम आए हैं. BaaS प्रोग्राम के तहत बैटरी के बिना इलेक्ट्रिक गाड़ी की शुरुआतिक कीमत देनी पड़ती है. बैटरी का किराया या सब्सक्रिप्शन फीस गाड़ी चलाने के प्रति किलोमीटर या मंथली पर देना पड़ता है.

Tata Tiago EV

टाटा टियागो ईवी इंडियन ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी के पोर्टफोलियो की इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है और बैटरी का किराया 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर है. यह कार दो अलग-अलग बैटरी से चलती है, जिसमें 19.2kWh और 24kWh शामिल हैं. ये बैटरी पैक फ्रंट एक्सल पर लगे परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर को पावर सप्लाई करता है, जो क्रमश: 60 bhp और 10 nm टॉर्क और 73.75 bhp और 114 nm टॉर्क जेनरेट करता है.

MG Comet EV

एमजी कॉमेट ईवी भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है. इसके बैटरी का किराया 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर है. एमी कॉमेट में 17.3kWh की बैटरी लगी है जो पिछले एक्सल पर लगे परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर सप्लाई करता है. यह मोटर 41.43 bhp की ताकत और 110 nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Tata Punch EV

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक माइक्रो-एसयूवी टाटा पंच दो अलग-अलग बैटरी (30kWh और 40kWh) से चलती है. ये बैटरी पैक एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है. छोटी बैटरी का मोटर 87 bhp और 54 nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि बड़ी बैटरी पैक वाला मोटर 127.3 bhp और 154 nm टॉर्क उत्पन्न करता है. पहले बैटरी के साथ पंच ईवी 375 और दूसरी बैटरी के साथ 468 किलोमीटर रेंज देती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये है, जबकि BaaS के साथ बैटरी का रेंट 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर है.

Citeoen eC3X 

फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी सिट्रोएन की इलेक्ट्रिक हैचबैक eC3X की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 6.89 लाख रुपये है और BaaS के साथ बैटरी का रेंट 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर है. सिट्रोएन eC3X में 29.2kWh वाला बैटरी ऑप्शन मिलता है, जो 56.2 bhp की ताकत और 143 nm टॉर्क जेनरेट करता है. सिट्रोएन eC3X की सबसे खास बात यह है कि इसकी रेंज 246 किलोमीटर तक है.

Kia Syros EV

हाल ही में लॉन्च हुई किआ साइरोस ईवी भी इस लिस्ट में शामिल है, जो विंडसर से लगभग 2 लाख रुपये सस्ती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये है. वहीं, बैटरी पैक का किराया 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर है. इसमें आपको 2 लिक्विड कूल्ड और लिथियम आयन बैटरी (42kWh और 51.4kWh) मिलती है. पहला पैक फ्रंट परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है, जो 132.7 bhp की ताकत और 255 nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा बैटरी पैक 168.9 bhp पावर और 255 nm टॉर्क उत्पन्न करेगा.

ये भी पढ़ें: जुलाई में लॉन्च हुई ये 8 नई कारें, किसी में 526Km की रेंज तो किसी में नया टर्बो इंजन, देखें पूरी लिस्ट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >