बार-बार चार्जिंग की नहीं होगी टेंशन, 200 KM से ज्यादा रेंज के साथ आते हैं ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

क्या आप 200 किलोमीटर से अधिक रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं? यह आर्टिकल आपके लिए तीन बेहतरीन ऑप्शन लाया है, जो आपकी बजट में फिट हो सकते हैं और बार-बार चार्जिंग की झंझट से मुक्ति दिलाएंगे.

यदि आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश है जिसका रेंज 200 किलोमीटर से ज्यादा है, तो यह खबर आपके लिए ही है. देश के टू-व्हीलर ईवी मार्केट में एक से बढ़कर एक बेहतर स्कूटर्स उपलब्ध हैं, जिन्होंने रेंज के मामले में अपनी अलग पहचान बनाई है. ओला, एथर एनर्जी, टीवीएस, कोमाकी और हीरो जैसी कंपनियों ने ग्राहकों को अपना फैन बनाया है. ऐसे में हमने आपके लिए 3 जबरदस्त ऑप्शन लाया है, जो आपकी बजट में फिट बैठ सकता है. इन स्कूटरों को बार-बार चार्ज करने की झंझट नहीं पड़ेगी. खासकर शहर में यूज करने वाले राइडर्स के लिए बेस्ट हो सकता है. आइए जानते हैं.

सिंपल वन (Simple One)

अगर आप थोड़ा एक्स्ट्रा पैसे खर्च करके बढ़िया एलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहते हैं, तो सिंपल वन एस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.97 लाख रुपये है. इसे 1947 रुपये देकर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक की जा सकती है. सिंपल वन में 5.0kWh वाला बैटरी पैक मिलता है, जो 5 घंटे 20 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट चार्ज हो सकती है. एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह स्कूटर 265 किलोमीटर तक आसानी से चल सकता है. सिर्फ 2.55 सेकंड में यह गाड़ी 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. इसके अलावा इसकी टॉप-स्पीड 115 kmph है.

ओला एस1 प्रो (Ola S1 Pro)

कम बजट में धांसू रेंज और शानदार मॉडर्न फीचर्स चाहिए, तो ओला एस1 प्रो एक बेहतर चॉइस हो सकता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है. इसमें 4kWh और 3kWh का बैटरी लगा हुआ है. बड़ा वाला बैटरी पैक का रेंज 242 किलोमीटर है, जबकि छोटा वाला बैटरी पैक 176 किलोमीटर तक रेंज देने की क्षमता रखती है. पहले वाले का टॉप स्पीड 125 और दूसरे का 117 kmph है. 2.7 सेकंड में यह ई-स्कूटर 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है. शहर में रोजाना इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह एक बढ़िया चॉइस हो सकता है.

टीवीएस आईक्यूब एसटी (TVS iQube ST)

तीसरे नंबर पर टीवीएस कंपनी की आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसका एसटी वेरिएंट आपके लिए धांसू चॉइस बन सकता है. इसमें 5.3kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसका IDC रेंज 212 किलोमीटर है. इसमें 17.78 इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. सिर्फ 4.5 सेकंड में यह स्कूटर 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है. इसकी टॉप स्पीड 82 kmph है. 4 घंटे 18 मिनट में इसके बैटरी को 0 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है. इसमें ऑल एलईडी सेटअप मिलता है. 

ये भी पढ़ें: Hero ने लॉन्च किया Vida VX2 GO FB, 128km रेंज और फिक्स्ड बैटरी के साथ मिलेगा नया ऑप्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >