₹59 हजार से शुरू होती है कीमत, 73 kmpl तक माइलेज, ऑफिस जाने वालों के लिए बेस्ट हैं ये 3 बाइक्स

अगर आप रोजाना ऑफिस या शहर में आने-जाने के लिए कम खर्च वाली बाइक तलाश रहे हैं, तो 85 हजार रुपये से कम में कई अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं. इनमें अच्छा माइलेज, हल्का डिजाइन और रोजमर्रा के काम आने वाले फीचर्स दिए गए हैं.

अगर आप रोज बाइक से ऑफिस जाते हैं या शहर में छोटे-मोटे काम निपटाने के लिए बाइक का यूज करते हैं, तो खरीदारी के समय दो चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. पहली कीमत और दूसरा माइलेज. पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए हर कोई ऐसी बाइक चाहता है, जो कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करे और हर महीने का खर्च भी कम रखे.

भारतीय बाजार में 85 हजार रुपये से कम कीमत में तीन ऐसी 100cc कम्यूटर बाइक्स मौजूद हैं, जो अच्छे इंजन, बेहतर माइलेज और हल्के डिजाइन के साथ आती हैं. रोजाना के सफर के लिए ये बाइकें कैसी हैं और इनमें क्या खास मिलता है, आइए जानते हैं.

Hero HF Deluxe

भारतीय घरों में यह बाइक लंबे समय से अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम खर्च में चलने की वजह से पसंद की जाती है. इसमें Hero की xSens फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और i3S (Idle Stop Start System) मिलता है. ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक रुकने पर यह सिस्टम इंजन को अपने आप बंद कर देता है, जिससे पेट्रोल की बचत होती है. कंपनी के मुताबिक, बाइक करीब 72 kmpl का माइलेज देती है. इसके अलावा, बाइक का वजन हल्का है और सीट की ऊंचाई भी कम रखी गई है.

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
इंजन क्षमता97.2 cc
अधिकतम पावर7.91 bhp
अधिकतम टॉर्क8.05 Nm
ब्रेकड्रम ब्रेक
ब्रेकिंग सिस्टमइंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम
फ्रंट सस्पेंशनटेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर
रियर सस्पेंशन2-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर
फ्यूल टैंक9.6 लीटर
कीमत₹59,477 से ₹68,792

ये भी पढ़ें: Honda Livo 110 की वो 5 खूबियां, जो इसे ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए बनाते हैं परफेक्ट बाइक

Honda Shine 100

यह खासतौर पर एंट्री-लेवल बाइक खरीदने वालों के लिए तैयार की गई है. इसमें 98.98cc का इंजन मिलता है, जिसमें Honda की eSP (Enhanced Smart Power) टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है. यह टेक्नोलॉजी इंजन के अंदर घर्षण को कम करने में मदद करती है, जिससे बाइक चलाने में स्मूथ लगती है और माइलेज भी अच्छा मिलता है. ARAI के मुताबिक, Honda Shine 100 करीब 55 kmpl का माइलेज देती है.

रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें सीधी और कम्फर्टेबल सीट, मजबूत स्टील ग्रैब रेल और हल्का चेसिस दिया गया है. यानी सामान लेकर चलना हो या रोज की आवाजाही करनी हो, बाइक को इसी तरह के यूज के लिए तैयार किया गया है.

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
इंजन क्षमता98.98 cc
अधिकतम पावर7.28 bhp
अधिकतम टॉर्क8.05 Nm
ब्रेकड्रम ब्रेक
ब्रेकिंग सिस्टमCBS
फ्रंट सस्पेंशनटेलिस्कोपिक फोर्क्स
रियर सस्पेंशनट्विन शॉकर
फ्यूल टैंक9 लीटर
कीमत₹65,642

TVS Radeon

बाइक में 109.7cc का Duralife इंजन मिलता है, जिसे EcoThrust Fuel Injection (ET-Fi) तकनीक के साथ जोड़ा गया है. इससे बाइक को स्मूथ पावर के साथ अच्छी माइलेज देने में मदद मिलती है. माइलेज की बात करें तो ARAI के मुताबिक, TVS Radeon करीब 73.68 kmpl तक का माइलेज दे सकती है.

कम्फर्ट के लिए इसमें चौड़ी और कुशन वाली सीट दी गई है. इसके अलावा, जांघों की बेहतर पकड़ के लिए टैंक पैड, मोबाइल चार्ज करने के लिए USB पोर्ट और सेफ ब्रेकिंग के लिए SBT (Synchronized Braking Technology) भी मिलता है.

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
इंजन क्षमता109.7 cc
अधिकतम पावर8.08 bhp
अधिकतम टॉर्क8.7 Nm
ब्रेकड्रम ब्रेक
ब्रेकिंग सिस्टमSBT
फ्रंट सस्पेंशनटेलिस्कोपिक ऑयल-डैम्प्ड शॉक एब्जॉर्बर
रियर सस्पेंशन5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर
फ्यूल टैंक10 लीटर
एक्स-शोरूम कीमत₹58,850 से ₹80,600

ये भी पढ़ें: Hero Splendor Plus Xtech की वो 5 खासियत, जो इसे 100cc सेगमेंट में बनाते हैं बेस्ट कम्यूटर बाइक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >