भारत में होने जा रही 2026 Mercedes-Maybach S-Class की एंट्री, 5 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानें इसमें क्या होगा खास

2026 Mercedes-Maybach S-Class 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च हो रही है. भारत में लग्जरी सेडान की लॉन्चिंग मार्च में हुए ग्लोबल डेब्यू के करीब 6 महीने बाद होगी. जानें इसके नए डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन अपडेट्स.

2026 Mercedes-Maybach S-Class फेसलिफ्ट 5 अक्टूबर को लॉन्च होगी. भारत में लग्जरी सेडान की लॉन्चिंग मार्च में हुए ग्लोबल डेब्यू के करीब 6 महीने बाद होगी. अपडेटेड Maybach S-Class में नई S-Class की तरह कई डिजाइन और टेक्नोलॉजी अपडेट दिए गए हैं. इसके साथ ही ज्यादा पर्सनलाइजेशन ऑप्शन और पावरट्रेन में भी बदलाव किए गए हैं. आइए इस आने वाली लग्जरी कार के बारे में हम आपको कुछ जानकारी देते हैं. 

2026 Mercedes-Maybach S-Class के एक्सटीरियर में क्या बदला?

Maybach S-Class में कुछ खास डिजाइन बदलाव किए गए हैं. स्टैंडर्ड S-Class की तरह इसके फ्रंट ग्रिल का आकार 20 प्रतिशत बड़ा है और इसमें LED इल्यूमिनेशन दिया गया है. इसके ऊपर बोनट पर रोशनी वाला Mercedes स्टार भी मिलता है. हालांकि, ग्रिल में Maybach के खास वर्टिकल स्लैट्स दिए गए हैं और इनके ऊपर रोशनी वाला 'Maybach' वर्डमार्क मिलता है.

इसके हेडलाइट्स नए और पहले से बड़े हैं, जिनमें तीन-पॉइंटेड स्टार DRLs दिए गए हैं. बंपर के निचले एयर डैम्स में छोटे Maybach लोगो का इस्तेमाल किया गया है, जो Maybach SL की तरह एक मेष पैटर्न बनाते हैं. पहले की तरह Maybach, लॉन्ग-व्हीलबेस S-Class से 180mm ज्यादा लंबी है. अब इसमें 20 और 21-इंच के नए फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स का ऑप्शन मिलता है, जिनमें मल्टी-स्पोक डिजाइन दिया गया है. इनमें काउंटरवेटेड Mercedes लोगो भी है, जो पहियों के घूमने के दौरान सीधा रहता है. D-पिलर पर Maybach लोगो को रोशन किया गया है, जबकि टेल-लैंप्स में भी स्टैंडर्ड S-Class की तरह तीन-पॉइंटेड स्टार LED सिग्नेचर दिया गया है.

कंपनी के मुताबिक अब हर Maybach S-Class सेडान में मैन्युफैक्चर पर्सनलाइजेशन रेंज के कुछ ऑप्शन मिलते हैं. इसमें ज्यादा एक्सटीरियर कलर और टू-टोन पेंट कॉम्बिनेशन शामिल हैं.

2026 Mercedes-Maybach S-Class का इंटीरियर और फीचर्स

Maybach सेडान में S-Class जैसा सुपरस्क्रीन सेटअप दिया गया है. इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.4-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है. नई E&E आर्किटेक्चर में चार 'सुपरकंप्यूटर' दिए गए हैं, जो स्क्रीन से लेकर सेफ्टी फीचर्स और ड्राइविंग डायनेमिक्स तक पूरी कार को चलाते हैं.

एक्सटीरियर की तरह इंटीरियर में भी ज्यादा पर्सनलाइजेशन ऑप्शन दिए गए हैं. अब खरीदार ज्यादा हिस्से में एक्सटेंडेड लेदर अपहोल्स्ट्री का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसमें फुटवेल के आसपास का निचला हिस्सा भी शामिल है. इसके अलावा नए अपहोल्स्ट्री कलर भी मिलते हैं. पहली बार Maybach में लेदर-फ्री वीगन अपहोल्स्ट्री का विकल्प भी दिया गया है, जिसका डिजाइन भी अलग है.

ये भी पढ़ें: Maruti की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियां हुई महंगी, जानें कौन सी कार पर कितने बढ़ेंगे दाम

रियर सीटें 43 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती हैं, जबकि स्टैंडर्ड S-Class में यह 38 डिग्री तक होती हैं. इनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन भी मिलता है. कार के फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए अब पहले दिए गए टैबलेट कंट्रोलर की जगह स्मार्टफोन जैसे दो अलग रिमोट दिए गए हैं.

2026 Mercedes-Maybach S-Class का पावरट्रेन

इंटरनेशनल मार्केट में नई Maybach S-Class को पेट्रोल और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है. S 580 में अपग्रेडेड 4.0-लीटर V8 इंजन दिया गया है, जिसमें फ्लैट-प्लेन क्रैंक है. यह इंजन 537hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कुछ मार्केट में S 580e PHEV भी मिलता है, जिसमें 3.0-लीटर इनलाइन-6 इंजन के साथ 163hp की इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh की बैटरी दी गई है. 

ये भी पढ़ें: Tata Sierra Dark Edition लॉन्च, कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू, जानें किस वेरिएंट में क्या है खास

इसका कुल सिस्टम आउटपुट 585hp और 750Nm है. यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर 98km तक चल सकती है. भारत में इनमें से कौन सा वर्जन आएगा, यह अभी साफ नहीं है. मार्केट के हिसाब से टॉप-स्पेक S 680 में V12 इंजन या V8 का ज्यादा पावरफुल वर्जन दिया जाता है. अगर इसे भारत में लॉन्च किया जाता है, तो यहां S 580 के 4.0-लीटर V8 इंजन का 612hp और 850Nm वाला वर्जन मिलने की संभावना है.

2026 Mercedes-Maybach S-Class की संभावित कीमत 

फिलहाल भारत में बिक रही Mercedes-Maybach S 580 की कीमत 2.87 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम है. इसमें ऑप्शनल फीचर्स की कीमत शामिल नहीं है. नए Maybach S-Class की कीमत इन अपडेट्स के चलते इससे ज्यादा होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >