TVS ने लॉन्च किया Radeon का स्पेशल एडिशन, जुड़े नये फीचर्स

दुपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी बाइक रेडियोन का नया संस्करण बुधवार को बाजार में पेश किया, जिसकी शुरुआती कीमत 54,665 रुपये है. कंपनी के विपणन प्रमुख (कम्यूटर मोटरसाइकल्स) पीयूष सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि एक साल में कंपनी देश भर में दो लाख रेडियोन बाइक बेच चुकी है. इस बाइक को […]

दुपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी बाइक रेडियोन का नया संस्करण बुधवार को बाजार में पेश किया, जिसकी शुरुआती कीमत 54,665 रुपये है.

कंपनी के विपणन प्रमुख (कम्यूटर मोटरसाइकल्स) पीयूष सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि एक साल में कंपनी देश भर में दो लाख रेडियोन बाइक बेच चुकी है.

इस बाइक को लेकर ग्राहकों की रुचि को देखते हुए इसका विशेष संस्करण ‘कम्यूटर आफ द ईयर सेलिब्रेशन एडिशन’ पेश किया गया है. उन्होंने बताया कि विशेष संस्करण में कई नये फीचर जोड़े गए हैं.

इसके दो प्रारूप होंगे जिनकी कीमतें क्रमश: 54,665 रुपये व 56,765 रुपये रहेंगी. एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि वाहन क्षेत्र में कथित मंदी का कंपनी की योजना पर कोई असर नहीं है.

उसे आगामी त्योहारी सीजन में ‘बंपर’ बिक्री की उम्मीद है. कंपनी की रेडियोन बाइक में 110 सीसी का इंजन है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >