BMW Z4 Roadster भारत में लॉन्च, कीमत 64.9 लाख रुपये

नयी दिल्ली: लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सोमवार को भारतीय बाजार में जेड4 रोडस्टर (BMW Z4 Roadster) का नया संस्करण पेश किया. दिल्ली में शोरूम पर इसकी कीमत 64.9 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसने जेड4 शृंखला के तहत दो इंजन विकल्प पेश […]

नयी दिल्ली: लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सोमवार को भारतीय बाजार में जेड4 रोडस्टर (BMW Z4 Roadster) का नया संस्करण पेश किया.

दिल्ली में शोरूम पर इसकी कीमत 64.9 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसने जेड4 शृंखला के तहत दो इंजन विकल्प पेश किये हैं. यह एसड्राइव20आई और एम40आई हैं.

जेड4 एसड्राइव20आई की कीमत 64.9 लाख और जेड4 एम40आई की कीमत 78.9 लाख रुपये है. कंपनी के भारतीय परिचालन के अध्यक्ष हैंस क्रिश्चियन बेअर्टेल्स ने कहा कि यह बीएमडब्ल्यू जेड4 रोडस्टर कंपनी के लंबे इतिहास में एक दम नयी कड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >