अब जियो ने फेसबुक को भी दे दी मात, जानें कहां

जियो के लॉन्च के बाद से ही इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है. इसी का असर है कि अब घरेलू मनोरंजन एप जियो टीवी ने इस साल सबसे बड़ी छलांग लगायी है और फेसबुक लाइट को पीछे छोड़ते हुए 301 से 9 पर पहुंच गयी है. इस रैंकिंग से समझा जा सकता है कि […]

जियो के लॉन्च के बाद से ही इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है. इसी का असर है कि अब घरेलू मनोरंजन एप जियो टीवी ने इस साल सबसे बड़ी छलांग लगायी है और फेसबुक लाइट को पीछे छोड़ते हुए 301 से 9 पर पहुंच गयी है. इस रैंकिंग से समझा जा सकता है कि जियो ने कम समय में ही लोगों की बीच अच्छी पकड़ बनायी है.

इसके अलावा फेसबुक को पीछे छोड़ते हुए फेमस कम्यूनिकेशन एप ट्रूकॉलर गूगल प्ले स्टोर पर देश में चौथा सबसे अधिक डाउनलोड किया जानेवाला एप्लीकेशन बन गया है. इस एप के अंदर विज्ञापनदाताओं को रोजाना 1,00,000 से ज्यादा क्लिक हासिल होता है.

मैरी मीकर इंटरनेट ट्रेंड्स 2017 रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाॅट्सएप देश का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जानेवाला एप है, जिसके बाद मैसेंजर और शेयरइट है. ट्रूकॉलर के भारतीय ऑपरेशन के प्रमुख और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट तेजिंदर गिल ने एक बयान में कहा, हमारी सबसे बड़ी मजबूती इंगेजमेंट और अनडिवाइडेड अटेंशन है, जो हम अपने विज्ञापनदाताओं को प्रोवाइड करते हैं.


गिल ने कहा कि हम ब्रांड के मैसेज को उपभोक्ताओं के दिमाग में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा सकते हैं, इस फैक्ट के साथ कि हम अप्वाॅइंटमेंट व्यूइंग एप नहीं हैं. यह तथ्य इससे भी साबित होता है कि हमारे 70 फीसदी से ज्यादा विज्ञापनदाता बार-बार आनेवाले ग्राहक हैं, जो हमें अपने प्लेटफॉर्म की प्रभावकारिता का भरोसा दिलाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >