Bhai- Bhai Song: ‘हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई’ गाना रिलीज, ईद पर सलमान खान का फैंस को तोहफा, देखें VIDEO

salman khan- ईद के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस उनकी फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते है. साल 2009 से वह ‘वांटेड, ‘दबंग’, ‘सुल्तान’, ‘बजरंगी भाईजान’ और अन्य फिल्मों के साथ ईद पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये हैं. इस बार ईद पर फैंस के लिए भाईजान ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई मूवी लेकर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण ऐसा नहीं हो पाया. ऐसे में फैंस को ईदी के रूप में अब सलमान ने अपना तीसरा गाना भाई-भाई रिलीज कर दिया है. ये गाना भाई-चारे का संदेश दे रहा है.

Salman Khan New Song Bhai- Bhai: ईद के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस उनकी फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते है. साल 2009 से वह ‘वांटेड, ‘दबंग’, ‘सुल्तान’, ‘बजरंगी भाईजान’ और अन्य फिल्मों के साथ ईद पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये हैं. इस बार ईद पर फैंस के लिए भाईजान ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ मूवी लेकर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण ऐसा नहीं हो पाया. ऐसे में फैंस को ईदी के रूप में अब सलमान ने अपना तीसरा गाना ‘भाई-भाई’ रिलीज कर दिया है. ये गाना भाईचारे का संदेश दे रहा है.

Also Read: B’day Spl: ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, करण जौहर इस एक्टर को बनाना चाहते थे हीरो

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान ने अपने यट्यूब चैनल पर सॉन्ग ‘भाई भाई’ रिलीज किया है. इस गाने में साजिद-वाजिद का म्यूजिक है. जबकि इसे गाया खुद सलमान खान ने और रूहान अरशद ने है. गाने के लिरिक्स सलमान खान और दानिश सब्री ने लिखे हैं. साजिद-वाजिद ने म्यूजिक कंपोज किया है. पूरे गाने में सलमान अकेले दिख रहे हैं. उन्होंने बहुत कम गेट-अप में इस गाने को फिल्माया है. सलमान ने गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, मैंने आप सब के लिए कुछ बनाया है. देख के बताना कैसा लगा. आप सब को ईद मुबारक.

इससे पहले सलमान ने लॉकडाउन के बीच अपने चैनल पर ‘प्यार करौना’ और ‘तेरे बिना’ नाम के दो गाने लॉन्च किए थे. इन दोनों गाने को फैंस ने खूब पसन्द किया था. तेरे बिना गाने में सलमान और जैकलीन की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री को लोगों ने खूब सराहा था. इस गाने को शूट करने के लिए सलमान ने लॉकडाउन के सारे नियमों को ध्यान में रखा था. इस गाने को सलमान खान ने गाया है. कंपोज किया है उनके दोस्त अजय भाटिया ने और शब्बीर अहमद ने लिखा है. ‘दबंग’ अभिनेता ने इस गाने की शूटिंग के बारे में बात करते कहा था, “हमें शूटिंग करने में लगभग चार दिन लग गए, हालांकि, हमने इस फॉर्महाउस की प्रॉपर्टी को ज्यादा नहीं दिखाया है, क्योंकि मैं इसे दिखाना नहीं चाहता.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >