Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर, ऐसे चेक करें प्रमुख शहरों में तेल के रेट

राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है. देश में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने लोगों को राहत दी है.

पेट्रोल और डीजल के दामों की सूची बुधवार की सुबह छह बजे जारी कर दी गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार- चढ़ाव देखा जा रहा है. बीते कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर के आस-पास है, जिससे कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. लेकिन राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है. देश में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनी भारतीय पेट्रोलियम के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.24 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89. 62 रुपये पर स्थिर है.

इन शहरों में तेल की कीमतें

तेल कंपनियों के अनुसार, सोमवार की तरह ही बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है.

  • मुंबई- पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये और डीजल की कीमत 97.28 प्रति लीटर है.

  • भोपाल- पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की कीमत 93.90 प्रति लीटर है.

  • रांची- पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपये और डीजल की कीमत 94.65 प्रति लीटर है.

  • जयपुर- पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपये और डीजल की कीमत 93.72 प्रति लीटर है.

  • बेंगलुरू- पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये और डीजल की कीमत 87.89 प्रति लीटर है.

  • लखनऊ- पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 प्रति लीटर है.

  • चेन्नई- पेट्रोल की कीमत 102. 63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 प्रति लीटर है.

  • कोलकाता- पेट्रोल की कीमत 106. 03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 प्रति लीटर है.

  • पटना- पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये और डीजल की कीमत 94.04 प्रति लीटर है.

Also Read: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के भाव में फिर लगेगी आग! क्रूड ऑयल 114 डॉलर के पार
ऐसे चेक करे अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमत घर बैठें आसानी से जान सकते है. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का नाम और को़ड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा. बता दें कि को़ड सभी शहरों के अलग-अलग होते है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगा. इन चंद मीनटों की प्रिक्रिया के द्वारा आप आज के दिन की कीमतें आसानी से जान सकते है. सरकारी तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह के छह बजे पेट्रोल और डीजल की नयी कीमतें जारी करती है. इनमें सरकारी द्वारा ली जाने वाली एक्साइज ड्यूटी को भी जोड़ा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >