Jharkhand News : नदी में नहा रहा 12 साल का बच्चा बहा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, खोजबीन में जुटी बोकारो पुलिस

Jharkhand News : बोकारो (मुकेश झा) : बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के कर्पूरी ठाकुर चौक के पास स्थित झोपड़ी में रहने वाला 12 वर्षीय ओम कुमार गरगा नदी की तेज धारा में बह गया. पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है. इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक ओम अपने अन्य साथियों के साथ अहले सुबह चार बजे घर से निकला था. इस दौरान वह सेक्टर 12 के पास से गुजरने वाली गरगा नदी में सुबह छह बजे के करीब नहाने पहुंच गया. उसकी खोजबीन की जा रही है.

बताया जाता है कि नहाने के दौरान उसके अन्य साथी भी उसके साथ थे. जैसा कि उसके साथियों को पुलिस ने बताया कि ओम गरगा नदी में नहाने लगा. इसी दौरान जब पानी की तेज धारा आ गयी, तो वह उसमें बहता चला गया. इसको बचाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस की मानें तो बच्चे के शव की खोजबीन की जा रही है. इस घटना के बाद उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >