Jharkhand Naxal News : झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बाल-बाल बची चतरा पुलिस, बरामद लैंड माइंस किये गये डिफ्यूज

Jharkhand Naxal News, Chatra News, चतरा न्यूज (दीनबंधु) : झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश आज मंगलवार को नाकाम हो गयी. चतरा पुलिस बाल-बाल बच गयी. पुलिस ने नक्सलियों द्वारा बिछाये गये लैंड माइंस को बरामद कर लिया है. नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए ये लैंड माइंस बिछाये थे. चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के हाहे स्कूल के समीप लैंड माइंस बरामद किया गया है. बम निरोधक दस्ते ने इसे डिफ्यूज कर दिया.

झारखंड के चतरा में आज मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया. पुलिस बाल-बाल बच गयी है. नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाकर लैंड माइंस लगाये थे, लेकिन साजिश नाकाम हो गयी. नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर पुलिस निकली हुई थी. इसी दौरान पुलिस और सीआरपीएफ 190 बटालियन की संयुक्त टीम को सफलता मिली है. मौके पर बम निरोधक दस्ते के अधिकारी पहुंचे और लैंड माइंस को डिफ्यूज किया गया. बताया जाता है कि सात-सात किलो के पांच लैंडमाइंस लगाये गये थे.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गर्जन के साथ होगी बारिश, वैज्ञानिकों का ये है पूर्वानुमान

चतरा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि किस नक्सली संगठन के द्वारा बम लगाए गया था. इसकी जांच की जा रही है. पुलिस पार्टी को निशाना बनाने को लेकर नक्सलियों ने 7-7 किलो के 5 बम लगाकर रखे थे. नक्सलियों का उद्देश्य पुलिस पार्टी को निशाना बनाना था. पुलिस द्वारा बम बरामद किया जाना चतरा पुलिस की बड़ी सफलता है. इससे बड़ा हादसा टला है. घटना स्थल हांहे स्कूल लावालौंग थाना से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

Also Read: JPSC Exam 2021 : जेपीएससी में उम्र सीमा में छूटवाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत, ये रहेगा उम्र का कट ऑफ डेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >