छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के तीन जवान घायल, एक की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल हो गये हैं. विस्फोट में घायल हुए तीन जवानों में से एक की हालत ज्यादा खराब है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि घायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है.

Naxali Blast: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है. इस बार मामला नक्सल प्रभावित बीजापुर का है. सोमवार को नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि जवान पुसनार शिविर से गश्त के लिए सीआरपीएफ के दल को हिरोली गांव की ओर रवाना गये थे. वहीं ब्लास्ट में घायल तीन जवानों में से एक की हालत गंभीर है. सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंगालूर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टेकामेटा पहाड़ी के पास बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 85वीं बटालियन के जवान कीर्तनिया, रिपन कुमार साहू और 222 वीं बटालियन का जवान विशाल कुमार घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने ये भी बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे दल टेकामेटा की पहाड़ी के करीब पहुंचा तब जवानों ने प्रेशर बम पर पैर रख दिया. इससे विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए.

एयर लिफ्ट की तैयारीः विस्फोट में घायल हुए तीन जवानों में से एक की हालत ज्यादा खराब है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि घायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है. वहीं, अर्धसैनिक बल के अधिकारी ने बताया घायलों में से एक जवान के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी ज्यादा चोटें आई हैं. जबकि दो अन्य जवानों को मामूली चोटें आई हैं. बता दें, प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

बड़े हमले को दिया था नक्सलियों ने अंजामः गौरतलब है कि बीते महीने छत्तीसगढ़ में हुए भीषण नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे. दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट कर नक्सलियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया था. पुलिस के जवान हार्डकोर नक्सली कमांडर और 8 लाख के इनामी जगदीश की सूचना पर निकले थे, लेकिन लौटने के क्रम में नक्सलियों ने जवानों के वाहन को धमाके से उड़ा दिया. जिसमें 10 जवान शहीद हो गये.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >