झारखंड के इस इलाके में मौसम का बदला मिजाज, छाया कोहरा, रांची समेत 11 जिलों में वज्रपात की आशंका

Jharkhand Weather Forecast: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा है कि देवघर, दुमका, गुमला, खूंटी और रांची जिला के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अभी से मौसम (Weather Today) का मिजाज बदलने लगा है. प्रदेश का एक जिला ऐसा भी है, जहां अभी से धुंध छाने लगी है. कोहरे (Fog in Jharkhand) की वजह से बुधवार (7 सितंबर 2022) को सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया. इस बीच, मौसम केंद्र (Meteorological Center Ranchi) ने राजधानी रांची समेत 5 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है.

मौसम केंद्र ने जारी की चेतावनी

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र (IMD, Ranchi) ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा है कि देवघर, दुमका, गुमला, खूंटी और रांची जिला के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Update News : बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानें आपके जिले के मौसम का हाल

इन 6 जिलों में भी हो सकती है बारिश

इतना ही नहीं, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, पलामू और सिमडेगा के भी कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जतायी गयी है. इन जिलों में भी मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा- सावधान और सतर्क रहें

मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. अगर बाहर हैं, तो सुरक्षित स्थान में शरण लें. किसी पेड़ के नीचे खड़े न हों. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों के लिए खास दिशानिर्देश जारी किया गया है. कहा गया है कि वे मौसम सामान्य होने तक अपने खेतों में न जायें.

गढ़वा के रमकंडा में सुबह छाया कोहरा

झारखंड के सुदूरवर्ती जिला गढ़वा के रमकंडा प्रखंड में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया. यहां सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा. 9 बजे के बाद लोगों को सूर्य के दर्शन हुए. ऐसा लग रहा था, मानो ठंड का मौसम आ गया हो.

घने कोहरे के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त

घने कोहरे की वजह से एक सड़क दुर्घटना भी हो गयी. दुर्घटना करमाटिकर के समीप हुई. बाइक दुर्घटना में रकसी गांव के रहने वाले ललन यादव घायल हो गये. सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की मदद से ललन यादव को अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

विपरीत दिशा से आ रहा था पिकअप वैन

स्थानीय लोगों ने बताया कि घने कोहरे के कारण विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन पर अचानक ललन यादव की नजर पड़ी, जिसकी वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

गढ़वा के रमकंडा से मुकेश तिवारी के इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >