सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, आवागमन में परेशानी, थक हारकर जर्जर सड़क पर धान रोप जताया विरोध

प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है. यह सड़क एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है. इस सड़क पर प्रसिद्ध धर्मस्थली भावनी मठ मंदिर भी स्थित है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुखिया से लेकर विधायक, सांसद तक गुहार लगायी गयी है, लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. अविलंब सड़क का निर्माण नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर जवाहर यादव, गोपाल राणा, ईश्वरी राणा, उदय यादव, चंदन राणा सहित दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे.

सिमरिया : प्रखंड के सबानो गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को जर्जर सड़क पर धान रोप कर विरोध जताया. साथ ही सरकार व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने कहा कि सबानो गांव की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिसमें जलजमाव के कारण पैदल चलना दूभर हो गया है.

प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है. यह सड़क एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है. इस सड़क पर प्रसिद्ध धर्मस्थली भावनी मठ मंदिर भी स्थित है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुखिया से लेकर विधायक, सांसद तक गुहार लगायी गयी है, लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. अविलंब सड़क का निर्माण नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर जवाहर यादव, गोपाल राणा, ईश्वरी राणा, उदय यादव, चंदन राणा सहित दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >