नक्सली हमले के बाद सीएम भूपेश बघेल बोले- राज्य से नक्सलियों को जड़ से उखाड़ फेकेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और राज्य से नक्सलियों को जड़ से उखाड़कर फेंका जाएगा.

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 17 जवानों के शहीद होने की घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और राज्य से नक्सलियों को जड़ से उखाड़कर फेंका जाएगा.

सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ‘‘मिनपा गांव के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. हमारे जवान बहादुरी से लड़े हैं. मुझे उन पर बेहद गर्व है.” बघेल ने कहा कि जवानों ने लड़ते-लड़ते अपने प्राणों की आहुति दी है. उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायल जवानों से उन्हें जानकारी मिली है कि मुठभेड़ के दौरान कई नक्सली भी लगातार गिरते रहे. उन्होंने कहा कि जवानों के परिवार के साथ छत्तीसगढ़ सरकार खड़ी हुई है और वह हर परिस्थति में उनका सहयोग करेगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक यह समस्या समाप्त नहीं हो जाती है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी और हम नक्सलियों को जड़ से उखाड़ कर रहेंगे. उन्होंने कहा कि डीआरजी, एसटीएफ और अर्द्धसैन्य बल नक्सलियों का मुकाबला करते रहेंगे.

रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की रणनीति में कोई कमी नहीं है और न ही सूचनातंत्र में कोई चूक हुई है. बघेल ने कहा कि नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद सुरक्षा बलों के जवानों को रवाना किया गया था.

नक्सली पहाड़ में थे और सुरक्षा बल के जवान मैदान में थे. यदि जवान पहाड़ में होते तब नक्सलियों को ज्यादा नुकसान होता. अपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के मिनपा गांव के करीब नक्सलियों ने शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों पर हमला कर दिया था. इस हमले में 15 जवान घायल हो गए थे तथा 17 जवान लापता हो गए थे. रविवार को लापता जवानों के शव बरामद किए गए. शहीद जवानों में 12 डीआरजी के जवान शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >