बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

रांची : सदर पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. उसकी गिरफ्तारी मंगलवार की देर रात ढेलाटोली स्थित घर से हुई थी. इधर, पुलिस ने नाबालिग की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी है. पुलिस गुरुवार को पीड़ित नाबालिग का न्यायालय में […]

रांची : सदर पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. उसकी गिरफ्तारी मंगलवार की देर रात ढेलाटोली स्थित घर से हुई थी. इधर, पुलिस ने नाबालिग की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी है.
पुलिस गुरुवार को पीड़ित नाबालिग का न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज करायेगी. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नाबालिग के बयान पर पुलिस ने उसके पिता पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया था. पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता ने सोमवार को उसके साथ उस वक्त दुष्कर्म किया, जब उसकी मां काम करने बाहर गयी थी.
उसने यह भी बताया था कि उसके पिता ने वर्ष 2012 में भी उसके साथ दुष्कर्म किया था. इधर, केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी. मंगलवार देर रात उसके घर लौटने की सूचना मिली. पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है. उसने बताया कि नाबालिग उसकी अपनी बेटी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >