रफीगंज में दूसरे दिन एक नामांकन

रफीगंज : नगर पंचायत रफीगंज में वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया. वार्ड नंबर 15 से अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने पहला नामांकन पत्र भरा. निर्वाची पदाधिकारी जेपी अग्रवाल ने बताया कि एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है. कुछ ही दिनों में नामांकन […]

रफीगंज : नगर पंचायत रफीगंज में वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया. वार्ड नंबर 15 से अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने पहला नामांकन पत्र भरा. निर्वाची पदाधिकारी जेपी अग्रवाल ने बताया कि एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है. कुछ ही दिनों में नामांकन करने वालों की संख्या में वृद्धि होगी.
रफीगंज नगर पंचायत में 26 मतदान केंद्र : नगर पंचायत में होनेवाले चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का निर्धारण किया जा चुका है. इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी जेपी अग्रवाल ने बताया कि रफीगंज नगर निकाय के चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसका अनुमोदन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है. इन्होंने आगे बताया कि वार्ड नंबर एक दो में मतदान केंद्र होंगे.
एक मतदान केंद्र सामुदायिक भवन हाजीपुर व दूसरा चलंत मतदान केंद्र भुइंया टोली में, वार्ड नंबर दो में प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में एक, वार्ड नंबर तीन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्दुलपुर में दो, वार्ड नंबर चार में एक चलंत मतदान केंद्र लाला जी कचहरी के सामने, वार्ड नंबर पांच में प्राथमिक विद्यालय हिमादपुर में एक, वार्ड नंबर छह में एक चलंत मतदान केंद्र रणविजय यादव के सामने, वार्ड नंबर सात में पुराना प्रखंड कार्यालय में दो चलंत मतदान केंद्र, वार्ड नंबर आठ में कन्या उच्च विद्यालय में दो, वार्ड नंबर नौ में नगर पंचायत कार्यालय में दो, वार्ड 10 में कुसुम कुंज नागेश्वर प्रसाद के सामने एक चलंत मतदान केंद्र, वार्ड 11 में भीमसेन पथ के दक्षिण मूसन गबड़ा के सामने दो चलंत, वार्ड 12 में बाबू सहाय के मकान के सामने एक चलंत, वार्ड नंबर 13 में नोनिया टिलहा आंगनबाड़ी केंद्र में दो, वार्ड 14 में पीएचइडी कार्यालय में दो, वार्ड 15 में अजीमुद्दीन के घर के उत्तर तथा नुरुद्दीन के घर के उत्तर एक-एक चलंत तथा वार्ड 16 में रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय में दो मतदान केंद्र की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि नगर पंचायत का चुनाव चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >