शेखपुरा में पोस्टमार्टम कक्ष हुआ शुरू

शेखपुरा : जिले में शनिवार को पोस्टमार्टम कक्ष को चालू कर दिया गया. सदर अस्पताल के प्रांगण में ही पोस्टमार्टम घर चालू किया गया है. जिलाधिकारी ने इसे जिले के लिए मील का पत्थर बताया. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इसके पूर्व पोस्टमार्टम के लिए मृतकों को मुंगेर ले जाना पड़ता था. अभी तत्काल […]

शेखपुरा : जिले में शनिवार को पोस्टमार्टम कक्ष को चालू कर दिया गया. सदर अस्पताल के प्रांगण में ही पोस्टमार्टम घर चालू किया गया है. जिलाधिकारी ने इसे जिले के लिए मील का पत्थर बताया. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इसके पूर्व पोस्टमार्टम के लिए मृतकों को मुंगेर ले जाना पड़ता था. अभी तत्काल इसे चालू कर दिया गया है. आहिस्ता-आहिस्ता इस घर में सारी सुविधा उपलब्ध हो जायेगी.

जिला के स्थापना के बाद इस सुविधा के लिए जिले वासियों को 27 साल का इंतजार करना पड़ा है. उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एमपी सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. के पुरुषोत्तम सहित बड़ी संख्या में जिला के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. सिविल सर्जन ने बताया कि 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह पोस्टमार्टम सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है. पोस्टमार्टम रूम में एक और पुलिस पदाधिकारी के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है. वहीं मृतक के परिजनों के लिए भी एक कक्ष बनाया गया हे. पोस्टमार्टम कक्ष पूरी तरह आधुनिक सुविधा से लैस है और पोस्टमार्टम किये जाने वाला कक्ष लंबा-चौड़ा हवादार बनाया गया है. इस घर में लावारिस शव को कुछ दिनों तक सुरक्षित रखने का भी अलग कक्ष है.

डॉक्टरों के बैठने से लेकर मृतक के शरीर कर एक्सरे आदि की भी व्यवस्था इस घर में मौजूद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >