मैथन : मैथन ओपी क्षेत्र के एरिया-5 निवासी डीवीसी में होमगार्ड जवान शिव कुमार राय के पुत्र धीरज उर्फ पिंटू राय (29) की हत्या 23 जून की रात तीन नकाबपोश अपराधियों ने की थी. धीरज की मां चंद्रशीला देवी ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मैथन ओपी में मामला दर्ज करवाया था.
धीरज मैथन चेकपोस्ट के समीप ट्रांसपोर्टर एजेंट के तौर पर कार्य करता था. हत्या के मात्र डेढ़ माह पूर्व ही उसका विवाह हुआ था. वह मूलत: हाजीपुर, बिहार का रहने वाला था. जिस समय हत्या हुई, उससे कुछ मिनट पूर्व ही अपनी पत्नी के साथ मार्केटिंग कर आसनसोल से घर लौटा था.
