महिला रेलकर्मी से पांच लाख रु. रंगदारी मांगी

धनबाद : डीएस कॉलोनी निवासी रेलकर्मी सुधा देवी (पति स्व. शीत रजक) से फोन पर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की जा रही है और नहीं देने पर उनके बच्चों को जान मारने की धमकी दी जा रही है. धनबाद थाना में शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सुधा […]

धनबाद : डीएस कॉलोनी निवासी रेलकर्मी सुधा देवी (पति स्व. शीत रजक) से फोन पर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की जा रही है और नहीं देने पर उनके बच्चों को जान मारने की धमकी दी जा रही है. धनबाद थाना में शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

सुधा देवी ने पुलिस को दो फोन नंबर देते हुए कहा है कि इसी नंबर से रंगदारी मांगी जा रही है. साथ ही उसे गालियां भी दी जा रही है. कॉलर उसका एटीएम नंबर व बैंक खाता नंबर भी पूछ रहा है. सुधा धनबाद में अाइओडब्ल्यू में काम करती है. 2010 में पति शीत रजक का निधन हो गया था. शीत भी रेलवे में क्लास थ्री में अॉपरेटर के पद पर थे. निधन के बाद सुधा को 2011 में रेलवे में पति की जगह नौकरी मिली. सुधा घर में अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेेली रहती है. लगातार धमकी मिलने से वह काफी डरी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >