VIDEO: रितेश-जेनेलिया ने बेटे का नाम रखा राहिल, आखिर क्या राज है ''R'' का

मुंबई : बॉलीवुड की जोड़ी रितेश और जेनेलिया देशमुख अपने दूसरे बेटे को लेकर काफी चर्चे में हैं. इस जोड़ी ने अपने दूसरे बेटे का नाम राहिल रखा है जिसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपने ट्वीटर वॉल पर दी है. इस जोड़ी ने 2012 में शादी की थी जिसके बाद इनके घर एक नन्हा मेहमान […]

मुंबई : बॉलीवुड की जोड़ी रितेश और जेनेलिया देशमुख अपने दूसरे बेटे को लेकर काफी चर्चे में हैं. इस जोड़ी ने अपने दूसरे बेटे का नाम राहिल रखा है जिसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपने ट्वीटर वॉल पर दी है. इस जोड़ी ने 2012 में शादी की थी जिसके बाद इनके घर एक नन्हा मेहमान बेटे के रुप में ही आया जिसका नाम उन्होंने रियान रखा था अब अपने दूसरे बेटे का नाम भी इस जोड़ी ने ‘रा’ से ही रखा है राहिल.

अब इस ‘R’ के पीछे क्या राज है इसका जवाब तो मात्र देशमुख जोड़ी ही दे सकती है. बहरहाल इस नन्हें मेहमान के घर आने के बाद से घर में उत्सव का माहौल है. रितेश देशमुख ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट किया कि नन्हे देशमुख का नाम राहिल है.

उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में काले रंग के बैकग्राउंड में उनके बेटे का नाम राहिल गुलाबी रंग के अक्षरों में लिखा है. आपको बता दें कि मस्ती के अभिनेता इस महीने की शुरुआत में अपने दूसरे बेटे के पिता बने. अपने पति की ओर से पोस्ट की गई बच्चे के नाम वाली तस्वीर को रीट्वीट करते हुए जेनेलिया ने लिखा है कि राहिल रितेश देशमुख.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >