प्रखंड व अंचल बंद होने से ग्रामीणों का हंगामा

बैरिया/श्रीनगर : प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों के धरना के कारण तीन दिन से कार्य बाधित होने से कार्यालय पहुंच रहे लोगों को काफी परेशानी हो रहे है. इस बाबत विभिन्न पंचायतों से आये ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना था कि जाति, निवास, आय वृद्धा पेंशन आदि काम […]

बैरिया/श्रीनगर : प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों के धरना के कारण तीन दिन से कार्य बाधित होने से कार्यालय पहुंच रहे लोगों को काफी परेशानी हो रहे है. इस बाबत विभिन्न पंचायतों से आये ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना था कि जाति, निवास, आय वृद्धा पेंशन आदि काम कराने के लिए आते है.

लेकिन कर्मियों के धरना के कारण कोई काम नहीं हो रहा है. इधर शिवशंकर प्रसाद यादव, विरेंद्र राव ने बताया कि उपप्रमुख पर झूठा मुकदमा वापस लेने, बीडीओ को तबादला करने, कर्मचारियों को अपने काम पर वापस आने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष शुक्रवार को प्रदर्शन करने की बात कही. मौके पर भरत राम, रामेश्वर प्रसाद, हारूण गद्दी, मो. अली अंसारी, आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >