छठ घाट पर पकड़ाये नौ उचक्के

छठ घाट पर पकड़ाये नौ उचक्के पुलिस ने किया हजारों रुपये का जेवरात बरामद (फोटो नंबर-41,42)कैप्शन- चोरी के माल के साथ पकड़े गये पॉकेटमार औरंगाबाद (ग्रामीण) एक तरफ भगवान सूर्य की महिमा का गुणगान श्रद्धालु कर रहे थे तो दूसरी तरफ इश्वर के महिमा में लीन श्रद्धालुओं को पॉकेटमार कर परेशान कर रहे थे. आखिरकार […]

छठ घाट पर पकड़ाये नौ उचक्के पुलिस ने किया हजारों रुपये का जेवरात बरामद (फोटो नंबर-41,42)कैप्शन- चोरी के माल के साथ पकड़े गये पॉकेटमार औरंगाबाद (ग्रामीण) एक तरफ भगवान सूर्य की महिमा का गुणगान श्रद्धालु कर रहे थे तो दूसरी तरफ इश्वर के महिमा में लीन श्रद्धालुओं को पॉकेटमार कर परेशान कर रहे थे. आखिरकार पुलिस ने पॉकेटमारों को रंगे हाथ पकड़ लिया. बुधवार की सुबह रफीगंज के धावा नदी के काली घाट पर उगते सूर्य को अर्घ देने के दौरान रफीगंज पुलिस ने नौ पॉकेटमारों को गिरफ्तार किया है. इसमें सात महिला शामिल हैं. पकड़े गये पॉकेटमार चुन्नी मिश्रा, पप्पू मिश्रा, रूबी देवी, संजू देवी, गुड्डी देवी, बेबी देवी, शोभा देवी, बुधनी कुमारी व पूनम कुमारी के पास से सोने की चेन, दो सोने का लॉकेट, जिउतीया व पायल बरामद किया गया है. पुलिस इन सभी से गंभीरता से पूछताछ कर रही है. वैसे कुछ लोगों ने अपना और अपने घर का नाम बताया है. लेकिन, उनकी जानकारी से पुलिस संतुष्ठ नही है. चुन्नी मिश्रा झारखंड के कोडरमा थाना के जलवाबाद का रहने वाला है. इन सभी का गिरोह है जो छठ के दौरान विभिन्न पूजा स्थलों पर फैला है. थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने बताया कि दो लोगों का नाम सामने आया है. पॉकेटमार रफीगंज के नंदू शौण्डिक की पत्नी नीलम देवी और संजय साव की पत्नी गायत्री देवी के गहनों को पॉकेटमारों ने हाथ साफ किया था. मामले की छान बीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >