गृह सचिव ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
रांची: गृह सचिव एनएन पांडेय ने गुरुवार को डीजीपी और रांची के डीसी-एसएसपी के साथ बैठक कर रांची शहर की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. डीजीपी डीके पांडेय ने रांची में पिछले पांच दिनों के दौरान हुई घटनाओं और स्थिति के बारे में गृह सचिव को जानकारी दी. बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में […]
रांची: गृह सचिव एनएन पांडेय ने गुरुवार को डीजीपी और रांची के डीसी-एसएसपी के साथ बैठक कर रांची शहर की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. डीजीपी डीके पांडेय ने रांची में पिछले पांच दिनों के दौरान हुई घटनाओं और स्थिति के बारे में गृह सचिव को जानकारी दी. बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं. जिन इलाकों में उपद्रव हुए थे, उन इलाकों में दंडाधिकारी के साथ फोर्स की तैनाती की गयी है. शहर के अन्य हिस्सों में भी पुलिस की तैनाती की गयी है.
जिला बल के जवानों के अलावा रैफ, सीआरपीएफ व एसएसबी के जवानों की तैनाती की गयी है. समीक्षा बैठक में गृह सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस को अलर्ट रखें. हर छोटी-बड़ी घटना की सूचना मिलने पर कार्रवाई करें. किसी भी स्थिति में अफवाह को फैलने से रोकें और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें. धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें.
गृह सचिव ने लोहरदगा की स्थिति की भी समीक्षा की. डीजीपी ने लोहरदगा की स्थिति के बारे में गृह सचिव को जानकारी दी. साथ ही राज्य भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.