कोलकाता. केंद्र व राज्य सरकारों से जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 20 जुलाई को माकपा, भाकपा, फारवर्ड ब्लॉक, आरएसपी, एसयूसीआइ और भाकपा (माले) समेत करीब 17 वामपंथी दलों की ओर से प्रस्तावित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन को सफल करने को लेकर महानगर व कई जिलों में प्रचार अभियान चलाया गया. प्रस्तावित देश व्यापी अभियान के तहत महानगर में आगामी सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे विरोध रैली निकाली जायेगी. रैली कॉलेज स्क्वायर से शुरू होगी जो महानगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रानी रासमणि एवेन्यू के निकट समाप्त होगी. माकपा नेताओं ने कहा है कि इस अभियान में आम लोग भी शामिल हों ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज और बुलंद हो सके.
प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रचार अभियान

प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रचार अभियान
Copied link
कोलकाता. केंद्र व राज्य सरकारों से जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 20 जुलाई को माकपा, भाकपा, फारवर्ड ब्लॉक, आरएसपी, एसयूसीआइ और भाकपा (माले) समेत करीब 17 वामपंथी दलों की ओर से प्रस्तावित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन को सफल करने को लेकर महानगर व कई जिलों में प्रचार अभियान चलाया गया. प्रस्तावित देश व्यापी अभियान के तहत […]