मारपीट के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज

रोसड़ा : शहर के पांचुपुर के निकट शनिवार की संध्या पिस्टल के बल पर मारपीट की घटना संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी़ इसमें पांचुपुर वार्ड नं. 4 निवासी अशोक कुमार सिंह ने दो युवक को नामजद एवं छह अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. नामजद आरोपितों में प्रभु ठाकुर मुहल्ला के देवकान्त झा […]

रोसड़ा : शहर के पांचुपुर के निकट शनिवार की संध्या पिस्टल के बल पर मारपीट की घटना संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी़ इसमें पांचुपुर वार्ड नं. 4 निवासी अशोक कुमार सिंह ने दो युवक को नामजद एवं छह अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. नामजद आरोपितों में प्रभु ठाकुर मुहल्ला के देवकान्त झा के पुत्र दीपक कुमार झा एवं पांचुपुर के सुरेंद्र पासवान के पुत्र सुभाष पासवान हैं
प्राथमिकी आवेदक श्री सिंह ने कहा है कि वे अपने निवास स्थान से देवघर जाने के लिए संध्या करीब 5. 45 बजे अपनी कार से निकले साथ में चालक संतोष कुमार थ़े पांचुपुर हनुमान मंदिर के निकट पहुंचने पर दोनों तरफ से मोटर साइकिल सड़क पर लगाकर रास्ते को बाधित किये हुए था
इस पर श्री सिंह ने अपनी कार को रोककर आरोपितों को मोटरसाइकिल साइड करने को कहा़ इस पर सभी आरोपितों ने हरवे हथियार से लैस होकर उन्हें गाली देते हुए रास्ता से नहीं हटने की बात कही़ पुन: हटने की बात कहने पर आरोपितों ने वाहन का शीशा तोड़ दिया और जान मारने की नीयत से उन पर गोली चला दी. किसी तरह सर छुपा कर अपनी जान बचायी़ फिर दूसरी बार में आरोपित दीपक कुमार झा ने पिस्तौल के बट से अपने अन्य साथियों के साथ श्री सिंह के सर पर वार कर दिया. जिससे उनका सिर फट गया़ इसी बीच ग्रामीणों को जुटते देख सभी अपराधी भागने लग़े इसी क्रम में आरोपित दीपक कुमार झा को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ लिया गया जिसे गुस्साये लोगों द्वारा मारपीट में वह जख्मी हो गया़
साथ ही कहा है कि अपराधियों ने दो मोटर साइकिल छोड़ कर भाग गया जिसे भीड़ द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया़ तत्पश्चात पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर एक अपराधी दो मोटर साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया़ बता दें कि शनिवार को हुई इस घटना में धराये युवक को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था़
जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया़ घटना के बाद पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामिणों नोक झोंक हो गयी़ सभी ग्रामीणों ने युवक को पुलिस जीप से खींच कर पिटाई कर दी थी़ थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझा कर पुन: युवक को अपने कब्जे में लिया़ इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि अपराधियों की मंशा गलत जान प्रतीत होता है़ उन्होंने घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गहन छापेमारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >