आंगनबाड़ी केंद्रों में कम मिली बच्चों की उपस्थिति

फुसरो: पेटरवार प्रखंड के अधिकतर आंगनबाड़ी भगवान भरोसे चल रहे हैं. केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रहती है. जबकि हाजिरी में उपस्थिति अधिक दिखायी जाती है. मंगलवार को पिछरी दक्षिणी पंचायत के छपरडीह-धधकीडीह आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 93 में बच्चों की उपस्थिति काफी कम पायी गयी. केंद्र में सहायिका गीता देवी के अलावा मात्र […]

फुसरो: पेटरवार प्रखंड के अधिकतर आंगनबाड़ी भगवान भरोसे चल रहे हैं. केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रहती है. जबकि हाजिरी में उपस्थिति अधिक दिखायी जाती है.

मंगलवार को पिछरी दक्षिणी पंचायत के छपरडीह-धधकीडीह आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 93 में बच्चों की उपस्थिति काफी कम पायी गयी. केंद्र में सहायिका गीता देवी के अलावा मात्र चार ही बच्चे उपस्थित मिले.

जबकि 27 बच्चों को हाजिरी पंजी में बनी हुई थी. सेविका अनिता देवी केंद्र पर उपस्थित नहीं थी. सेविका के बाबत सहायिका ने बताया किसी काम के कारण वह आज केंद्र नहीं आयी थी. वही केंद्र में बच्चों का भोजन भी दोपहर तक नहीं बना था. चूल्हा व बरतन एक कमरे में पड़े थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >