मुखिया के खिलाफ बीडीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

प्रतिनिधि,खिजरसराय/अतरीअतरी प्रखंड के चकरा पंचायत के मुखिया विजय कुमार पर अतरी थाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. चंद्रशेखर नगर महादलित टोले के लाभुकों ने शिकायत की थी कि हमलोगों के इंदिरा आवास योजना के रुपये देने में दस -दस हजार रुपये लिया गया है. जिसकी शिकायत नीमचक बथानी […]

प्रतिनिधि,खिजरसराय/अतरीअतरी प्रखंड के चकरा पंचायत के मुखिया विजय कुमार पर अतरी थाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. चंद्रशेखर नगर महादलित टोले के लाभुकों ने शिकायत की थी कि हमलोगों के इंदिरा आवास योजना के रुपये देने में दस -दस हजार रुपये लिया गया है. जिसकी शिकायत नीमचक बथानी एसडीओ व अन्य वरीय पदाधिकारी से की गयी थी. जिसके आलोक में मजिस्ट्रेट मोहम्मद कलामउद्दीन से जांच करायी गयी थी. जिसके आरोपों की सत्यता पायी गयी थी. वरीय उपसमार्हता से मिले जांच रिपोर्ट के आधार पर नीमचक बथानी एसडीओ ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को अधिकृत किया था. जिसके आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अतरी प्रखंड क्षेत्र के बिचौलियों में हड़कंप व्याप्त है. अनियमितता की शिकायतखिजरसराय.नीमचक बथानी एसडीओ संजय शर्मा ने अनियमितता की शिकायत पर फतेहपुर करपी में पीसीसी ढ़लाई व अन्य योजनाओं की जांच की गयी. स्थलीय जांच के दौरान काफी अनियमितता पायी गयी है. छोटे गिट्टी के जगह बड़े -बड़े वोल्डर से ढ़लाई की गयी है. एसडीओ ने बताया कि अभिलेखी के अध्ययन के पश्चात संवेदक पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >