महाबोधि मंदिर पर हमले की मिली थी खुफिया सूचना

नयी दिल्ली : सरकार ने आज माना कि बिहार के बोध गया जिले में स्थित महाबोधि मंदिर को निशाना बनाने की आतंकवादियों की योजना के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र की गई थी और अक्तूबर 2012 में संबंधित एजेंसियों को इस बारे में बताया भी गया था. गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने आज राज्यसभा […]

नयी दिल्ली : सरकार ने आज माना कि बिहार के बोध गया जिले में स्थित महाबोधि मंदिर को निशाना बनाने की आतंकवादियों की योजना के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र की गई थी और अक्तूबर 2012 में संबंधित एजेंसियों को इस बारे में बताया भी गया था.

गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने आज राज्यसभा को बताया कि महाबोधि मंदिर को निशाना बनाने की आतंकवादियों की योजना के बारे में एकत्र खुफिया जानकारी को एमएसी के माध्यम से संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया गया था.

उन्होंने माया सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया इस तरह यह कहना सही नहीं है कि पूर्वानुमानों पर ध्यान नहीं दिया गया. रामचंद्रन ने कहा कि इस बारे में आगे की कार्रवाई संबंधित राज्य की सुरक्षा एजेंसियों की होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >