तीन दुकानों में लाखों की चोरी

सीवान . हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों का शटर तोड़ हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली. बता दे कि मां ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़ चोरों ने 450 ग्राम चांदी के आभूषण व नकद तीन हजार रुपये सहित अन्य सामान, छाता गांव स्थित राज […]

सीवान . हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों का शटर तोड़ हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली. बता दे कि मां ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़ चोरों ने 450 ग्राम चांदी के आभूषण व नकद तीन हजार रुपये सहित अन्य सामान, छाता गांव स्थित राज अलंकार ज्वेलर्स दुकान से दो सौ ग्राम ज्वेलर्स व मनीष मोबाइल दुकान से वाउचर, नकदी सहित 50 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >