सत्यार्थी को सम्मानित करने के उपलक्ष्य में संवाद कार्यक्रम

बीहट़ कैलाश सत्यार्थी को नॉबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के उपलक्ष्य में बरौनी प्रखंड के तिलरथ में जिला प्रशासन, बेगूसराय एवं बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति द्वारा राष्ट्रीय बाल श्रम विशेष प्रशिक्षण केंद्र में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने की. इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना […]

बीहट़ कैलाश सत्यार्थी को नॉबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के उपलक्ष्य में बरौनी प्रखंड के तिलरथ में जिला प्रशासन, बेगूसराय एवं बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति द्वारा राष्ट्रीय बाल श्रम विशेष प्रशिक्षण केंद्र में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने की. इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना समिति के क्षेत्रीय पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि सत्यार्थी के सपनों को साकार करने के लिए समाज के हर तबके को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा. बीजीजेए के कार्यपालक निदेशक कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बेगूसराय का सौभाग्य है कि सत्यार्थी जी से विगत दस वर्षों से गहरा लगाव है. मौके पर नॉबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी को जनवरी 2015 में सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर रामानंद सागर, अमरजीत चौधरी, क्रांति कुमारी, रेणु कुमारी, श्वेता, कैलाश सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >