जिला अधिवक्ता संघ गढ़वा का चुनाव 19 को

चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया गढ़वा. जिला अधिवक्ता संघ गढ़वा के वर्ष 2015-16 के चुनाव की घोषणा कर दी गयी है. चुनाव के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया. मंगलवार को एक आमसभा की बैठक कर नये सत्र के चुनाव कराने का निर्णय लेते हुए चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें […]

चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया गढ़वा. जिला अधिवक्ता संघ गढ़वा के वर्ष 2015-16 के चुनाव की घोषणा कर दी गयी है. चुनाव के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया. मंगलवार को एक आमसभा की बैठक कर नये सत्र के चुनाव कराने का निर्णय लेते हुए चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें उपेंद्र प्रसाद सिंह को मुख्य चुनाव पदाधिकारी, परवेज शाहिद, सतीश कुमार मिश्र, धर्मेंद्र मिश्रा व सहायक मुकेश तिवारी को उप चुनाव पदाधिकारी बनाया गया. चुनाव में अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के एक-एक, उपाध्यक्ष के तीन, संयुक्त सचिव के तीन सहित 21 सदस्यीय का चयन किया जायेगा. चुनाव के लिये पांच दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन, आठ व नौ दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन, 10 दिसंबर को अपराह्न एक बजे से दो बजे तक नामांकन की जांच, 11 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी व प्रत्याशियांे के नामों की घोषणा तथा 19 दिसंबर को मतदान कराया जायेगा. 21 दिसंबर को मतों की गिनती एवं परिणाम की घोषणा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >