केंद्रीय विद्यालय का पहुंच पथ निर्माण की मांग

गढ़वा. केंद्रीय विद्यालय गढ़वा के प्राचार्य ने गुरुवार को उपायुक्त से मिल कर अपनी विद्यालय संचालन संबंधी समस्याओं को रखा. उन्होंने उपायुक्त डॉ मनीष रंजन से उनके कार्यालय में मिल कर नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन को संपर्क पथ से नहीं जोड़े जाने से होनेवाले परेशानियों से अवगत कराया. बताया गया कि उपायुक्त सह पदेन अध्यक्ष […]

गढ़वा. केंद्रीय विद्यालय गढ़वा के प्राचार्य ने गुरुवार को उपायुक्त से मिल कर अपनी विद्यालय संचालन संबंधी समस्याओं को रखा. उन्होंने उपायुक्त डॉ मनीष रंजन से उनके कार्यालय में मिल कर नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन को संपर्क पथ से नहीं जोड़े जाने से होनेवाले परेशानियों से अवगत कराया. बताया गया कि उपायुक्त सह पदेन अध्यक्ष केंद्रीय विद्यालय की ओर से प्राचार्य को यह आश्वासन दिया गया है कि वे जल्द ही इस संबंध में पहल कर विद्यालय को पहुंच पथ से जोड़ेंगे. विदित हो कि केंद्रीय विद्यालय के नये भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन पहुंच पथ के अभाव में अभी भी विद्यालय का शिक्षण कार्य पुराने भवन में हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >