बैंकों में लटके रहे ताले

बछवाड़ा . बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत सभी बैंक एवं एटीएम बंद रहे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर एक दिवसीय सांकेतिक कमल बंद हड़ताल की गयी. शाखा प्रबंधक ने बताया कि नवंबर 2012 से वेतन बढ़ोतरी को लेकर एक दिवसीय बंद था. स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक बंद रहने से कई काम बाधित […]

बछवाड़ा . बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत सभी बैंक एवं एटीएम बंद रहे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर एक दिवसीय सांकेतिक कमल बंद हड़ताल की गयी. शाखा प्रबंधक ने बताया कि नवंबर 2012 से वेतन बढ़ोतरी को लेकर एक दिवसीय बंद था. स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक बंद रहने से कई काम बाधित हो गये है.ग्राहक ताला लटका हुआ देख मायूस होकर लौट गये. दूसरी ओर गढ़पुरा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक व यूको बैंक में गुरुवार को ताला लटके रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई. ठंड के बावजूद लोग लेन-देने के काम से बैंक में पहुंच रहे थे, लेकिन ताले लटके देख वे बैरंग लौट रहे थे. ज्ञात हो कि एससीआइ शाखा, गढ़पुरा में महिला ग्राहकों की संख्या अधिक रहने के कारण महिलाओं को काफी परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >