सात आइपीएस को मिला सीनियर सलेक्शन ग्रेडवरीय संवाददाता, रांचीराज्य सरकार ने गुरुवार को तीन आइपीएस को डीआइजी रैंक में प्रोन्नति दी है. जिन्हें प्रोन्नति दी गयी है, उसमें पुलिस मुख्यालय में प्रभारी डीआइजी कार्मिक शंभु ठाकुर, पाकुड़ के एसपी रिचर्ड लकड़ा और लोहरदगा के एसपी मृत्युंजय कुमार शामिल हैं. प्रोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. एक अन्य अधिसूचना में सरकार ने एसपी रैंक के सात आइपीएस को सीनियर सलेक्शन ग्रेड दे दिया है. इसमें लोहरदगा के एसपी मृत्युंजय कुमार, पाकुड़ के एसपी रिचर्ड लकड़ा, हजारीबाग के एसपी मनोज कौशिक, धनबाद के एसपी हेमंत टोप्पो, बोकारो के एसपी जितेंद्र सिंह, रामगढ़ के एसपी रंजीत कुमार प्रसाद और जैप-सात के कमांडेंट प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल है.
शंभु, रिचर्ड और मृत्युंजय बने डीआइजी

शंभु, रिचर्ड और मृत्युंजय बने डीआइजी
Copied link
सात आइपीएस को मिला सीनियर सलेक्शन ग्रेडवरीय संवाददाता, रांचीराज्य सरकार ने गुरुवार को तीन आइपीएस को डीआइजी रैंक में प्रोन्नति दी है. जिन्हें प्रोन्नति दी गयी है, उसमें पुलिस मुख्यालय में प्रभारी डीआइजी कार्मिक शंभु ठाकुर, पाकुड़ के एसपी रिचर्ड लकड़ा और लोहरदगा के एसपी मृत्युंजय कुमार शामिल हैं. प्रोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी […]