घर का ताला तोड़ नकद समेत दो लाख की चोरी

बिहारशरीफ : सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नंबर के समीप चोरों ने सरकारी क्वार्टर के एक घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद एवं डेढ़ लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. यह घटना मंगलवार की दोपहर घटी. पीड़ित सतीश कुमार नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव निवासी हैं. पीड़ित ने बताया कि […]

बिहारशरीफ : सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नंबर के समीप चोरों ने सरकारी क्वार्टर के एक घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद एवं डेढ़ लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. यह घटना मंगलवार की दोपहर घटी.
पीड़ित सतीश कुमार नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव निवासी हैं. पीड़ित ने बताया कि वह लघु सिंचाई विभाग में ट्रेनी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि यह घटना तब घटी, जब वह अपने परिवार के साथ होली के समानों की खरीदारी करने गये बाजार गये थे.
इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और अंदर जाकर फिर गोदरेज का ताला भी तोड़ दिया. चोरों ने गोदरेज में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद एवं डेढ़ लाख के सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया. इस संबंध में पीड़ित ने सोहसराय थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इधर, थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >